Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ 5000 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR, 10 धाराओं में मामले दर्ज

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 08:30 AM (IST)

    Odisha News ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कांग्रेस के विधानसभा घेराव प्रयास के दौरान हुए हंगामे के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई की है। बुधवार को 5000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास और अन्य नेता शामिल हैं। पुलिस ने दंगा करने और कानून हाथ में लेने के आरोप में 10 धाराओं में मामला दर्ज किया है।

    Hero Image
    ओडिशा विधानसभा के बाहर बवाल करते कांग्रेस कार्यकर्ता (जागरण)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Political News Today: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पिछले दिनों विधानसभा का घेराव करने के कांग्रेस के प्रयास के दौरान हुए हंगामे के संबंध में पुलिस ने अब कार्रवाई की है। बुधवार को पुलिस ने 5000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्र मंत्री भक्त चरण दास, कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र काडम, विधायक तारा प्रसाद बाहिनीपति और रमेश चंद्र जेना सहित 5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और नेताओं पर मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने दंगा करने और कानून हाथ में लेने के लिए 10 धाराओं में दर्ज किया मामला

    पुलिस ने दंगा करने और कानून अपने हाथ में लेने सहित 10 संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ओडिशा के इतिहास में इस तरह की पहली घटना बताई जा रही है।  गौरतलब है कि 27 मार्च को भुवनेश्वर स्थित पीएमजी महात्मा गांधी मार्ग धरना स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था।

    कांग्रेस पार्टी ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर किया था विरोध प्रदर्शन

    इस दिन कांग्रेस पार्टी की तरफ से महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेता एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जबरन जब विधानसभा की तरफ मार्च किए तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता पुलिस द्वारा बनाए गए बैरिकेड को तोड़ते हुए आगे बढ़े, इससे वहां पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

    देखते ही देखते कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। आंदोलन हिंसक हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर प्लास्टिक की कुर्सियां और पत्थर फेंके। पुलिस ने नियंत्रण के लिए पहले पानी की बौछार की इसके बाद आंसू गैस के गोले फेंके। स्थिति में सुधार ना होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।

    कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे

    इस दौरान हुई झड़प में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। केवल पुलिस कर्मी ही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी लहुलुहान हुए थे। पुलिस ने बल पूर्वक स्थिति को नियंत्रण में किया। अब पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया और अब कांग्रेस के आला नेताओं के साथ पांच हजार कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    comedy show banner
    comedy show banner