Odisha News: बीजू पटनायक की प्रतिमा को दिव्यांग युवक ने किया आग के हवाले, ओडिशा में आक्रोश
Odisha News ओडिशा के बलांगीर जिले में एक दिव्यांग युवक ने बीजू पटनायक की प्रतिमा को आग लगा दी। पाटणागढ़ के परशुराम चौक पर स्थापित प्रतिमा को जरी से ढका गया था। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। बीजद ने घटना की कड़ी निंदा की है और इसे ओडिशा के महापुरुषों का अपमान बताया है। समर्थकों में भी गुस्सा है।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा को आमतौर पर भारत के सबसे शांत राज्यों में माना जाता है। यहां अन्य राज्यों की तुलना में राजनीतिक हिंसा और सांप्रदायिक दंगे कम होते हैं, क्योंकि यहां के लोग भाईचारे में विश्वास रखते हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक सौहार्द बिगड़ा है।
बीजू बाबू की प्रतिमा को आग
मंगलवार की सुबह बलांगीर जिले के पाटनागढ़ में दिवंगत बीजू पटनायक की प्रतिमा को आग लगाने की कोशिश की गई। इससे पहले 2024 के आम चुनाव में राजनीतिक विवाद और हिंसक घटनाएं हुई थीं।
विवादित प्रतिमा स्थापना
बलांगीर जिले के पाटनागढ़ परशुराम चौक पर बीजू पटनायक की प्रतिमा को दो साल पहले पाटणागढ़ के पूर्व विधायक सरोज मेहेर ने स्थापित किया था, जिसके कारण विवाद हुआ था। उस स्थान पर पहले से भगवान परशुराम की तस्वीर रखकर पूजा की जा रही थी। यह मामला अभी कोर्ट में है।
युवक हिरासत में
पाटणागढ़ के पास वर्थला गांव के दिव्यांग युवक फिरू साहू ने जरी से ढकी हुई बीजू बाबू की प्रतिमा में आग लगा दी। पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने ले गई है और पूछताछ कर रही है।
बीजद की प्रतिक्रिया
बीजू बाबू की प्रतिमा जलाने की घटना के बाद बीजद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजद के राज्यसभा सदस्य मानस मंगराज ने कहा कि यह निंदनीय घटना है। राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और ओडिशा के महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।