Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cyclone Fani से प्रभावित गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों ठप रहा ट्रैफिक; कहा वादे कर दिया धोखा

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 11:31 PM (IST)

    सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे और आम आदमी व पर्यटकों को नाना प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। दरअसल आज चक्रवात फणि से प्रभावित सैकड़ों की संख्या लोगों ने मलतीपाटपुर में पुरी-भुवनेश्वर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर रहे लोगों ने कहा है कि मुख्य सचिव और पुरी जिला कलेक्टर ने वादे करके धोखा दिया है।

    Hero Image
    दो घंटे तक ठप रहा पुरी-भुवनेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। हक के लिए लड़ाई, राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटे तक जाम। सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे और आम आदमी व पर्यटकों को नाना प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। दरअसल आज चक्रवात फणि से प्रभावित सैकड़ों की संख्या लोगों ने मलतीपाटपुर में पुरी-भुवनेश्वर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर रहे लोगों ने कहा है कि मुख्य सचिव और पुरी जिला कलेक्टर ने वादे करके धोखा दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार साल बाद भी फणि से प्रभावित लोगों को मदद नहीं दी गई है। चक्रवात फणि ने मई 2019 में पुरी जिले में भारी तबाही मचाई थी। केंद्र सरकार द्वारा 1,000 करोड़ रुपये जारी किए जाने के बावजूद पात्र लोगों को सहायता नहीं मिली है। इस चक्रवात ने पुरी जिले के 11 प्रखंड में जमकर तबाही मचायी थे। हजारों लोग अभी भी मदद के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। जिले में कुल 7568 लाभार्थियों ने एसआरसी कार्यालय में जीपीएस फोटो जमा किए हैं।

    पुरी जिला प्राकृतिक आपदा मोचन कार्रवाई समिति और ओडिशा जन शक्ति मंच के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और पूछा कि राज्य सरकार चुप क्यों है, संगठन ने तत्काल सहायता की मांग करते हुए आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। दो घंटे तक सड़क जाम करने के बाद जिला प्रशासन ने चर्चा के लिए बुलाया। इसके यातायात सामान्य हुआ। संगठन के सदस्यों ने मांगें पूरी न होने पर आने वाले दिनों में एक बार फिर सड़क जाम करने की चेतावनी दी।