Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Rain Alert: ओडिशा में अगले दो दिन होगी मूसलाधार बारिश, 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 02:22 PM (IST)

    Odisha Heavy Rain Alert बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव के प्रभाव से ओडिशा में लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते कुछ इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं शुक्रवार को भी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसे लेकर प्रदेश के छह जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    Hero Image
    ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Heavy Rain Alert ओडिशा में पिछले कम दबाव के प्रभाव से हो रही वर्षा के कारण विभिन्न जगहों पर बाढ़ की स्थिति बन गई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण शुक्रवार को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि चक्रवाती परिसंचरण एवं सक्रिय मानसून के प्रभार से राज्य के विभिन्न जगहों पर वर्षा जारी है। वहीं, अब कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले दो दिन तक राज्य के कुछ जगहों पर वर्षा जारी रहेगी।

    कुछ जगहों पर भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है। इनमें केंदुझर, सुन्दरगढ़, देवगढ़, सम्बलपुर, झारसुगुड़ा एवं बरगढ़ जिले के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है।

    ओडिशा के अधिकांश जगहों पर भारी वर्षा का अनुमान

    मौसम विभाग केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक, गांगेटिक पश्चिम बंगाल एवं झारखंड तक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। यह पश्चिम एवं उत्तर पश्चिम दिशा में गति कर 24 घंटे में अधिक सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश जगहों पर भारी से भारी वर्षा हो सकती है।

    ये भी पढ़ें- 

    Odisha Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, ओडिशा व छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार

    Odisha Weather Today: भुवनेश्वर सहित ओडिशा के कई जिलों में झमाझम बारिश, 3 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी