Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OAS Transfer Posting: ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन OAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 07:16 PM (IST)

    ओडिशा सरकार ने हाल ही में कुछ ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) अधिकारियों का तबादला कर नई नियुक्तियां प्रदान की हैं। चार ओएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। संग्राम शेखर पंडा को पदमपुर दुखबन्धु नायक को मयूरभंज परेश कुमार नायक को उच्च शिक्षा विभाग और युधिष्ठिर मेहर को आनंदपुर में नियुक्त किया गया है।

    Hero Image
    ओडिशा में OAS अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने मंगलवार को कुछ ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई नियुक्तियां दी हैं।

    इसकी जानकारी सामान्य प्रशासन एवं जन शिकायत विभाग ने दी। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आज चार ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला किया गया है।

    ओएएस अधिकारियों की पूरी सूची इस प्रकार है

    संग्राम शेखर पंडा, ओएएस (एसएजी), रजिस्ट्रार (प्रशासन), एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बरहमपुर का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त जिलाधिकारी, पदमपुर, बरगढ़ नियुक्त किया गया है।

    भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 की उपधारा-2 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार द्वारा संग्राम शेखर पंडा को बरगढ़ जिले के पदमपुर में अतिरिक्त जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता है। 

    दुखबन्धु नायक, ओएएस (एस), संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा विभाग का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त जिलाधिकारी, मयूरभंज नियुक्त किया गया है।

    भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 की उपधारा-2 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार द्वारा दुखबन्धु नायक, ओएएस (एस) को मयूरभंज जिले के मयूरभंज में अतिरिक्त जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता है।

    परेश कुमार नायक, ओएएस (एस), उप आयुक्त (प्रवर्तन), भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण (बी़डीए) का तबादला कर उन्हें संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, सरकार नियुक्त किया गया है।

    युधिष्ठिर मेहर, ओएएस ग्रेड-ए (एसबी), पूर्व बीडीओ, बौद्ध, इंदिरा गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान, सारंग के रजिस्ट्रार के रूप में पदस्थापित थे, अब उनका तबादला कर उन्हें अतिरिक्त उप-कलेक्टर, आनंदपुर, केंदुझर नियुक्त किया गया है।

    जीए एण्ड पीजी विभाग की अधिसूचना संख्या 17413/एससीएस दिनांक 23.05.2025 द्वारा युधिष्ठिर मेहर, ओएएस ग्रेड-ए (एसबी) को आइजीआइटी, सारंग के रजिस्ट्रार के रूप में की गई पदस्थापना को रद्द किया जाता है।

    इसी प्रकार जीए एण्ड पीजी विभाग की अधिसूचना संख्या 25278/एससीएस दिनांक 24.07.2025 द्वारा मणि प्रसाद मिश्रा, ओएएस ग्रेड-ए (एसबी), ओएसडी, पंचसखा शिक्षा सेतु, एस एण्ड एमइ विभाग, को अतिरिक्त उप-कलेक्टर, आनंदपुर के रूप में की गई पदस्थापना को भी रद्द किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संबंधित अधिकारियों को (यदि इस बीच कार्यमुक्त नहीं हुए हैं) 10.09.2025 (AN) से उनके वर्तमान पदस्थापन स्थान से स्वतः कार्यमुक्त माना जाएगा। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे बिना कोई जोइनिंग टाइम लिए अपने नए दायित्वों में कार्यभार ग्रहण करें।