Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम पटनायक का बड़ा निर्णय- हाकी विश्वकप के शुभारंभ में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को किया जाएगा आमंत्रित

    By Jagran NewsEdited By: Nirmal Pareek
    Updated: Fri, 23 Dec 2022 05:52 PM (IST)

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बड़ा निर्णय लेते हुए बताया कि हॉकी विश्वकप के शुभारंभ में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जाएगा। हॉक ...और पढ़ें

    Hero Image
    सीएम नवीन पटनायक की हाकी विश्वकप को लेकर सभी राजनीतिक दलों के साथ मीटिंग

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर: ओडिशा में 13 जनवरी से शुरू होने वाले हॉकी विश्वकप में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जाएगा। यह घोषणा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ओडिशा में खेल महोत्सव की सफलता के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग भी मांगा है। हाकी विश्वकप के आयोजन में केन्द्र सरकार से मिल रहे सहयोग के लिए नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि हॉकी के विश्वकप की मेजबानी पूरे देश के लिए सम्मान की बात है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्वकप की मेजबानी ओडिशा के लिए विराट उपलब्धि

    वहीं केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि ओडिशा में लगातार दुसरी बार विश्वकप का आयोजन प्रदेश के लिए विराट उपलब्धि है। कांग्रेस नेता तारा प्रसाद वाहिनीपति ने कहा है कि यह नया इतिहास है और ओडिशा के लिए गर्व, गौरव एवं सौभाग्य की बात है। कांग्रेस विधायक नरसिंह मिश्र ने कहा है कि हॉकी के विश्व कप के सफल आयोजन से ओडिशा की ख्याति और बढ़ेगी।

    सीएम पटनायक बोले- इससे पूरे देश का सम्मान जुड़ा हुआ है

    जानकारी के मुताबिक लोकसेवा भवन के कन्वेंशन हाल में आयोजित आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वकप हाकी के आयोजन में ओडिशा ही नहीं बल्कि पूरे देश का सम्मान जुड़ा हुआ है, ऐसे में उन्होंने सभी से मिलकर काम करने के लिए अनुरोध किया। चर्चा में भाग लेकर विभिन्न पार्टी के नेताओं ने कहा कि दूसरी बार विश्वकप का आयोजन करने से ओडिशा का पूरी दुनिया में सम्मान बढ़ा है।

    केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने की राज्य सरकार की प्रशंसा

    इस आयोजन के लिए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राज्य सरकार की प्रशंसा करने के साथ ही कहा कि ओडिशा प्रदेश गठन के शतवार्षिकी के अवसर पर ओडिशा से 100 ओलंपियन निकलें इसके लिए सभी को मिलकर काम करने होगा। इसके अलावा लगातार दुसरी बार विश्वकप हाकी के आयोजन जैसी विरल घटना को स्कूल के पाठ्यक्रम में स्थान देने, भुवनेश्वर एवं राउरकेला में स्वच्छता के लिए स्थानीय लोगों को शामिल करने, राउरकेला एवं भुवनेश्वर रेलमार्ग को हाकी के लिए ब्रांडिंग करने को कहा है। इसके साथ ही प्रधान ने कहा कि विश्वकप के 16 देश के खिलाड़ियों के लिए उनकी भाषा में ओडिशा की संस्कृति एवं इतिहास के ऊपर एक काफी टेबल प्रस्तुत करने का सुझाव दिया है।

    सभी दलों के नेता हुए शामिल

    इस चर्चा में शामिल समाजवादी पार्टी के राज्य अध्यक्ष रवि बेहेरा ने विश्वकप आयोजन के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इससे ओडिशा का परिचय विश्व व्यापी होगा। बैठक में सीपीआई(एम) के अली किशोर पटनायक, सीपीआई के अभय साहू, आम आदमी पार्टी के राज्य आ​वाहक निशिकांत महापात्र, आरजेडी के राज्य अध्यक्ष हेमन्त कुमार ने भाग लिया था। वहीं खेल मंत्री तुषारकांति बेहरा ने बैठक का संयोजन किया। खेल सचिव आर.विनील कृष्णा ने आगामी 13 तारीख से 29 तारीख तक आयोजित होने वाले इस 17 दिवसीय भव्य खेल महोत्सव की तैयारी एवं विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव सुरेश चन्द्र महापात्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

    13 जनवरी से होगी शुरूआत

    आपको बता दें हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा में 13 जनवरी से होगा और फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में मुकाबले में खेले जाएंगे।