Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा को मिली बड़ी सफलता, स्कूली शिक्षा में देश के श्रेष्ठ तीन राज्यों में हुआ शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 12:55 PM (IST)

    School education Odisha केंद्र सरकार के तहत शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित पीजीआई 2020-21 की रिपोर्ट में ओडिशा को शीर्ष 10 राज्यों में तीसरे स्थान पर रख ...और पढ़ें

    Hero Image
    शिक्षा के क्षेत्र में ओडिशा को एक बड़ी सफलता मिली है।

    भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। school education Odisha: शिक्षा के क्षेत्र में ओडिशा को एक बड़ी सफलता मिली है। स्कूली शिक्षा के मामले में देश के शीर्ष 10 राज्यों में पहले से शामिल ओडिशा अब तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। केंद्र सरकार के तहत शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित पीजीआई 2020-21 की रिपोर्ट में ओडिशा को शीर्ष 10 राज्यों में तीसरे स्थान पर रखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा ने तेलेंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड जैसे अनेक राज्यों को पीछे छोड़ते हुए ग्रेड वन में अपनी जगह बनायी है। ऐसे में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर बधाई दी है।

    केन्द्र शिक्षा मंत्रालय एवं जनशिक्षा विभाग की परफार्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआइ) की तरफ से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मजबूत बुनियादी ढांचा, स्कूल जाने की सुविधा, छात्र रेटिंग और स्कूल प्रबंधन जैसे 5 कारकों के आधार पर रेटिंग की गई थी। शैक्षणिक वर्ष 2019-20 की तुलना में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में ओडिशा ने सभी पांचों कारकों में अच्छा प्रदर्शन किया है और देश के अग्रणी राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत की है।

    देश में तीसरा स्थान हासिल किया

    ओडिशा ने पीजीआइ 2020-21 में 1000 में से कुल 877 अंक हासिल करते हुए देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। राज्य की प्रगतिशील नीतियों, मो स्कूल अभियान, ओडिशा आदर्श स्कूल संगठन, कोविड महामारी के दौरान आनलाइन शिक्षा कार्यक्रम, 5-टी हाई स्कूल रूपांतरण कार्यक्रम के तहत स्कूल के बुनियादी ढांचे में परिवर्तन और योजनाओं के उचित कार्यान्वयन के बल पर ओडिशा ने शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त सफलता हासिल की है।

    छठें स्‍थान से तीसरे पर पहुंचा ओडिशा

    नतीजतन, केवल 4 वर्षों में ओडिशा ने छठें स्थान से तरक्की करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। ओडिशा ने 877 अंक के साथ ग्रेड वन प्लस स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में 180 से 138, विद्यालय प्रवेश सुविधा में 80 से 71, मजबूत आधारभूमि के क्षेत्र में 150 से 133, छात्र-छात्राओं के मूल्यांकन कन के क्षेत्र में 230 में से 221 एवं विद्यालय संचालन के क्षेत्र में ओडिशा ने 360 अंक में से 314 अंक प्राप्त किया है।

    शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा

    गौरतलब है कि वर्ष 2019-20 शिक्षा वर्ष में ओडिशा को 838 अंक मिला था जबकि 2018-19 शिक्षा वर्ष में 479 अंक एवं 2017-18 शिक्षा वर्ष में ओडिशा को 689 अंक प्राप्त किया था। राज्य सरकार की सटिक कदम एवं सोच के कारण राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने का काम किया है। मात्र 4 साल में छठवें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंचने में सरकार की फाइव टी (टीम वर्क, ट्रांसपरेंसी, टेक्नोलाजी, ट्रांसफार्मेंशन एण्ड टाइम लिमिट) योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को गुणात्मक बनाने के साथ ही स्कूलों की आधारभूमि सुविधा को बेहतर की गई है।

    यह भी पढ़ें -

    ओडिशा में 9 नवंबर से मतदाता सूची संशोधन अभियान की शुरुआत, 18 साल के युवाओं को अब नहीं करना होगा इंतजार

    उमा भारती ने 17 ट्वीट कर पारिवारिक बंधन से मुक्‍त होने का लिया संकल्‍प, अब कहलाएंगी 'दीदी मां'