विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटक के सरकारी अस्पताल में आग की जांच के लिए टीम गठित, हादसे में 10 लोगों की हुई थी मौत 

Published: Mon, 16 Mar 2026 06:15 PM (IST)

कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने आग लगने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए 6 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम का गठन किया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश पर गठित यह टीम आग लगने के कारणों की जांच करेगी और घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार विकास आयुक्त देवरंजन कुमार सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। टीम में अग्निशमन विभाग के आईजी डॉ. उमाशंकर दास, चीफ इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर एवं ईआईसी बरदा प्रसन्न दास, शहरी जनस्वास्थ्य विभाग के ईआईसी बिरंची नारायण प्रधान, बिल्डिंग के चीफ इंजीनियर प्रियब्रत सामंतराय तथा मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के निदेशक प्रो. (डॉ.) संतोष कुमार मिश्रा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

निर्देश दिया गया है कि समिति तत्काल एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा कर घटना की जांच करे और अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपे। सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, कई लोग घायल हैं। 

अस्पताल में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिसे देखते हुए सरकार ने त्वरित जांच का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें- कटक हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद बढ़ी चिंता, एक्सपर्ट बोले-अस्पतालों में मजबूत हो फायर सेफ्टी सिस्टम

यह भी पढ़ें- ओडिशा राज्यसभा चुनाव: उपासना महापात्र के वोट पर घमासान, नवीन पटनायक ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप