विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा पूरे देश में बना मछली उत्‍पादन करने वाला चौथा सबसे बड़ा राज्‍य, निर्यात में भी है अव्‍वल

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Fri, 13 Oct 2023 04:05 PM (IST)

ओडिशा पूरे देश में मछली उत्पादन में चौथा सबसे बड़ा राज्य है। साथ ही देश में समुद्री मछली के उत्पादन ...और पढ़ें

ओडिशा देश में मछली उत्पादन में चौथा सबसे बड़ा राज्य।
ओडिशा देश में मछली उत्पादन में चौथा सबसे बड़ा राज्य।

संसू, अनुगुल। ओडिशा देश में मछली उत्पादन में चौथा सबसे बड़ा राज्य है और आज हमारा राज्य मछली बीज के उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है, यह जानकारी मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार असित त्रिपाठी ने दी।

मछली उत्‍पादन के वार्षिक दर में वृद्धि

खारवेल भवन के सभाकक्ष में मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास विभाग की समीक्षा करते हुए त्रिपाठी ने बताया कि राज्य में मछली उत्पादन में 31.50 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से वृद्धि देखी गयी है।

त्रिपाठी ने कहा कि ओडिशा देश में समुद्री मछली के उत्पादन में सातवां सबसे बड़ा राज्य बन गया है, जबकि राज्य मछली के निर्यात में भी अग्रणी है।

यह भी पढ़ें: संबलपुर में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों से लदा ट्रक पलटने से 4 लोगों ने तोड़ा दम, कंटेनर में लदे 20 से अधिक मवेशियों की भी मौत

100 करोड़ से किया जाएगा मछली फार्म का निर्माण

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में राज्य में मछली के उत्पादन, बिक्री और वितरण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बैठक में मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास विभाग के प्रधान सचिव सुरेश कुमार वशिष्ठ उपस्थित थे।

सुरेश कुमार ने कहा कि हीराकुंड जलाशय में 100 करोड़ की लागत से एक्वा कल्चर फार्म का निर्माण किया जाएगा। वहां मछली उत्पादन सुविधा, प्रसंस्करण इकाई, सामान्य बुनियादी ढांचे आदि का निर्माण किया जाएगा।

खारे पानी में मछली पालन की योजना

राज्य सरकार ने मीठे पानी में मछली पालन को समर्थन देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। राज्य में मछली उत्पादन बढ़कर 7 लाख 62 हजार मीट्रिक टन हो गया है. तटीय ओडिशा में खारे पानी में मछली पालन के लिए योजना तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  पुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे मोदी जी! क्‍या पीएम का होगा सीएम पटनायक से मुकाबला? मतदान से पहले शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म