Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाजरा मिशन को आगे बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजरा शिखर सम्मेलन करने वाला ओडिशा बना देश का पहला राज्य, CM ने किया उद्घाटन

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 12:24 PM (IST)

    भुवनेश्वर में आज से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बाजरा सम्मेलन शुरू हुआ है जिसका उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया। सम्मेलन का विषय आधुनिक युग की चुनौतियों के लिए प्राचीन अनाज बाजरा है। इस दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में राउंड टेबल मीटिंग बी 2 बी बैठकें फूड फेस्टिवल बाजरा पर क्विज़ और खाना पकाने की प्रतियोगिताएं होंगी। ओडिशा में बाजरा मिशन को सफल बनाने की तैयारियां जोरो पर है।

    Hero Image
    ओडिशा में बाजरा मिशन को सफल बनाने की है तैयारी।

    शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। भुवनेश्वर में आज से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बाजरा सम्मेलन शुरू हुआ है, जिसका उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया। सम्मेलन का विषय आधुनिक युग की चुनौतियों के लिए प्राचीन अनाज बाजरा है। इसी के साथ ओडिशा बाजरा मिशन को आगे बढ़ाने के लिए दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बाजरा शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला ओडिशा भारत का पहला राज्य बन गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भुवनेश्वर के जनता मैदान में भव्‍य आयोजन

    भुवनेश्वर के जनता मैदान में एक भव्य आयोजन किया गया है। सम्मेलन में पूरे देश के लिए बाजरा नीति रोडमैप तैयार की जाएगी।

    कृषि और किसान सशक्तिकरण विभाग का उद्देश्य बाजरा किसानों को विशेष प्रोत्साहन के साथ घर पर बाजरा के उपयोग को बढ़ाना है।

    दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में राउंड टेबल मीटिंग, बी 2 बी बैठकें, फूड फेस्टिवल, बाजरा पर क्विज़ और खाना पकाने की प्रतियोगिताएं होंगी।

    इसके साथ ही मिशन शक्ति के अधीन महिला स्वयं सहायक समूह तथा मिलेट उद्यमियों के सफलता की कहानी प्रदर्शित की जाएगी। उसी तरह से जलवायु परिवर्तन एवं मिलेट्स के ऊपर आधारित संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    कार्यक्रम में ये भी होंगे शामिल

    इसमें संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न निकायों, कृषि संगठनों, विश्व खाद्य कार्यक्रम, कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष और अफ्रीकी और यूरोपीय देशों के सलाहकार शामिल होंगे। ग्रामीण पुरस्कार विजेता रिकी केज और प्रसिद्ध शेफ विकास खन्ना प्रमुख भी भाग ले रहे हैं।

    ओडिशा में बाजरे की खेती का विस्‍तार

    गौरतलब है कि 2017 से, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मार्गदर्शन में, कृषि और किसान सशक्तिकरण विभाग ने बाजरा मिशन शुरू किया है। वैज्ञानिक तरीकों और पारंपरिक तकनीकों को मिलाकर ओडिशा के 30 जिलों के 177 प्रखंड में बाजरा की खेती का विस्तार किया गया है।

    दिन-ब-दिन मिलेट मिशन सफलता की सीढ़ी चढ़ता जा रहा है। अब इस अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के जरिए निकलने वाली पॉलिसी रोडमैप आने वाले दिनों में ओडिशा सरकार के बाजरा मिशन को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगी।

    बाजरा मिशन को सफल बनाना सरकार का लक्ष्‍य

    यहां उल्लेखनीय है कि बाजारा मिशन को सफल बनाने के लिए ओडिशा सरकार ने अगले चार वर्ष अर्थात 2023-24 से 2026-27 तक 2687 करोड़ 45 लाख रुपये का बजट रखा है।

    आयोजित समारोह में कृषि एवं किसान सशक्तिकरण, मत्स्य एवं पशुपालन विकास मंत्री रणेन्द्र प्रताप स्वांई, विभागीय प्रमुख सचिव डा. अरविंद कुमार पाढ़ी, कृषि एवं खाद्य उत्पादन विभाग के निदेशक प्रेम चन्द्र चौधरी के साथ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़ें: पूंछ खींच-खींचकर हाथी को कर दिया परेशान, जंगल में गजराज को तंग करने वाला शख्‍स गिरफ्तार, वीडियो देख आपको भी आएगा गुस्‍सा

    ये भी पढ़ें: Odisha News: 'आम ओडिशा नवीन ओडिशा' कार्यक्रम से जुड़े तीन और जिले, CM नवीन पटनायक ने किया योजनाओं का शिलान्यास

    comedy show banner
    comedy show banner