Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Assembly : ओडिशा विधानसभा में खाद संकट पर हंगामा, बीजद-कांग्रेस के विरोध से 4 मिनट में स्थगित हुआ सत्र

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 11:58 AM (IST)

    ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार रहा। सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने हंगामा किया जिसके चलते सदन की कार्यवाही बाधित हुई। बीजद विधायकों ने खाद संकट का मुद्दा उठाया और भाजपा सरकार पर कालाबाजारी का आरोप लगाया। कांग्रेस ने भी किसानों के मुद्दे पर सरकार का विरोध किया। भाजपा ने विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप लगाया और खाद की कमी से इनकार किया।

    Hero Image
    ओडिशा विधानसभा में खाद संकट पर हंगामा

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को दूसरे दिन भी हंगामेदार रहा।सप्तदश विधानसभा के चौथे सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।सदन महज 4 मिनट चला और अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी को कार्यवाही अपराह्न 4 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह प्रश्नकाल की शुरुआत होते ही बीजद विधायकों ने राज्य में खाद संकट का मुद्दा उठाया।वे तख्तियां लेकर सदन के बीचो बीच पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

    बीजद का आरोप था कि राज्य में पर्याप्त खाद उपलब्ध होने के बावजूद कालाबाजारी की जा रही है और इससे किसान परेशान हो रहे हैं। बीजद सदस्यों ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को लगातार धोखा दे रही है।

    विधानसभा अध्यक्ष ने कई बार विधायकों से शांत होकर प्रश्नोत्तर में सहयोग करने की अपील की, लेकिन हंगामा थमता नहीं दिखा। इस बीच कांग्रेस विधायक भी अपनी सीटों पर खड़े होकर विरोध जताने लगे।

    उनका आरोप था कि सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीर नहीं है और सदन में मुद्दों से भाग रही है।

    दूसरी ओर, भाजपा सरकार ने बीजद और कांग्रेस पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया।सत्ता पक्ष के विधायकों का कहना था कि राज्य में खाद की कोई कमी नहीं है, बल्कि यह विपक्ष का दुष्प्रचार है।

    भाजपा नेताओं ने दावा किया कि किसानों को आवश्यक मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जा रहा है और वितरण की पूरी व्यवस्था पारदर्शी तरीके से की जा रही है।उन्होंने कहा कि विपक्ष का उद्देश्य सिर्फ माहौल बिगाड़ना और किसानों को गुमराह करना है।

    चारों ओर शोरगुल और हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही बाधित हो गई। अब नजर दोपहर बाद की बैठक पर टिकी है कि क्या विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने बहस करेंगे या फिर एक बार फिर हंगामा हावी रहेगा।