विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Crime : नीलगिरी डबल मर्डर हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, एक महिला समेत छह गिरफ्तार; एक फरार

Published: Fri, 09 Feb 2024 08:04 PM (IST)

Odisha Crime ओडिशा के बालेश्वर में हुए नीलगिरी डबल मर्डर केस का खुलासा हो गया है। स्थानीय एसपी ने मामले ...और पढ़ें

Odisha Crime : नीलगिरी डबल मर्डर हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, एक महिला समेत छह गिरफ्तार; एक फरार
Odisha Crime : नीलगिरी डबल मर्डर हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, एक महिला समेत छह गिरफ्तार; एक फरार

HighLights

  1. भाई की हत्या के लिए दी थी 1,70,000 रुपये की सुपारी
  2. हत्या के चश्मदीद गवाह का भी कर दिया था मर्डर

जागरण संवाददाता, बालेश्वर। ओडिशा में बीती 6 फरवरी को नीलगिरी नामक स्थान पर हुई डबल मर्डर की वारदात की गुत्थी को सुलझाने में बालेश्वर की पुलिस कामयाब हो गई है।

इस बारे में शुक्रवार को बालेश्वर की एसपी सागरिका नाथ ने अपने सरकारी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उक्त घटना की जानकारी दी।

क्या है मामला

बीती 6 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे विजय कुमार राउत ने अपने भाई भवानी राउत के लापता होने की सूचना नीलगिरी थाने में दी थी। उसने बताया था कि नील झील के पास उसके भाई की चप्पल खून से लथपथ पड़ी हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई थी। बालेश्वर की एसपी सागरिका नाथ के निर्देश पर नीलगिरी के एसडीपीओ तथा बालेश्वर सदर के सीडीपीओ के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

जांच में जो खुलासा हुआ वह काफी चौंकाने वाला था, क्योंकि संतोष कुमार राउत का पुत्र विजय कुमार राउत जिसने अपने भाई के लापता होने की घटना थाने में दर्ज कराई थी, वही इस पूरे घटना का मास्टरमाइंड निकाला।

इस वारदात में इसी परिवार की एक महिला समेत कुल 6 लोगों को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई है। एक सुपारी किलर को भी गिरफ्तार किया गया है।

सुपारी किलर को मृतक के भाई ने हत्या के लिए 1,70,000 रुपये की सुपारी दी थी। एसपी ने बताया कि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चश्मदीद गवाह की भी कर दी थी हत्या

मृतक भवानी राउत का एक अन्य दोस्त मनोरंजन महापात्र की भी सुपारी किलर ने ही हत्या की थी, क्योंकि मनोरंजन ने भवानी की हत्या का चश्मदीद गवाह था।

नीलगिरी का यह डबल मर्डर हत्याकांड उस वक्त काफी चर्चा में आया था। बता दें कि तीन दिन कड़ी मेहनत के बाद नील झील से दोनों मृतकों के शव खोज निकाले गए थे।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आकाश उर्फ विजय कुमार राउत, जोशना रानी राउत, टुनिया उर्फ सुजीत कुमार दास, बाबू उर्फ विवेक बेहेरा, कुर्ती उर्फ टूना उर्फ करबा उर्फ सुकांत राउत, शंभू उर्फ गौरांग नायक शामिल हैं।

एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। आरोपियों के पास से पुलिस ने कुल आठ मोबाइल फोन और हथियार समेत तीन मोटरसाइकिल और नगद 70 हजार रुपये जब्त करने में कामयाबी हासिल की है।

यह भी पढ़ें

ओडिशा में घुमाए गए अर्पण रथ से मिली 3 करोड़ रु. से अधिक की दक्षिणा, पुरी जगन्नाथ मंदिर के बैंक खाते में जमा की जाएगी धनराशि

आदित्य बिड़ला ग्रुप के पूर्व निदेशक संतृप्त मिश्र BJD में शामिल, कहा- अनुशासन के साथ करूंगा पार्टी का काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।