Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 08:39 AM (IST)

    ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद भुवनेश्वर के सैम अल्टीमेट मेडिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी जिससे समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

    Hero Image
    ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अस्पताल में भर्ती। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री, बीजद सुप्रीमो और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक की रविवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भुवनेश्वर के सैम अल्टीमेट मेडिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    डॉ. आलोक पाणिग्रही ने बताया कि उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

    अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही घंटों बाद नवीन पटनायक ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, "मैं स्वस्थ हूं।" उनका संदेश आते ही उनके समर्थकों और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

    गौरतलब है कि नवीन पटनायक एक बार फिर बीमार पड़ गए हैं। उन्हें भुवनेश्वर के सैम अल्टीमेट मेडिकेयर में भर्ती कराया गया है। डॉ. आलोक पाणिग्रही उनकी देखभाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, यह जानकारी चिकित्सा अधिकारियों ने मीडिया को दी है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों आदि ने भगवान जगन्नाथ से नवीन पटनायक के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।