Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवीन पटनायक तोड़ेंगे ज्योति बसु का रिकॉर्ड, रविवार को बनेंगे देश के दूसरे सबसे अधिक दिन तक CM रहने वाले नेता

    By Aysha SheikhEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 22 Jul 2023 03:09 PM (IST)

    Naveen Patnaik ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने देश के दूसरे सर्वाधिक दिन तक मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने वाले पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की बराबरी कर ली है। इससे पहले सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने वर्ष 2018 में देश के सर्वाधिक दिन तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था जो कि अभी तक बना हुआ है।

    Hero Image
    नवीन तोड़ेंगे ज्योति बसु का रिकॉर्ड, रविवार को बनेंगे देश के दूसरे सबसे अधिक दिन तक CM रहने वाले नेता

     शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। नवीन पटनायक ने देश के दूसरे सर्वाधिक दिन तक मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने वाले पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की बराबरी कर ली है। रविवार को यह रिकॉर्ड नवीन पटनायक के नाम हो जाएगा और वह देश के दूसरे सर्वाधिक दिनों तक मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने वाले नेता बन जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योति बसु 23 वर्ष तक रहे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री

    जानकारी के मुताबिक, ज्योति बसु वर्ष 1977 से 2000 तक यानी 23 वर्ष 138 दिन तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री थे। नवीन पटनायक ने आज उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और रात 12 बजे के बाद यह रिकॉर्ड नवीन पटनायक के नाम हो जाएगा।

    लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री का दायित्व संभाल रहे नवीन पटनायक का आज 22 जुलाई 2023 को 23 वर्ष 138 वां दिन है। नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभाला था।

    तब से लेकर अभी तक वह प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। इससे पहले सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने वर्ष 2018 में ज्योति बसु के रिकॉर्ड को तोड़कर देश के सर्वाधिक दिन तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जो कि अभी तक बना हुआ है।

    नवीन पटनायक बनाने वाले हैं नया रिकॉर्ड

    गौरतलब है कि सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने 24 वर्ष 166 दिन मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। वहीं, नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा में बीजू जनता दल को (सन् 2000, 2004, 2009, 2014 एवं 2019) लगातार ओडिशा वासियों का समर्थन मिल रहा है। नवीन पटनायक अब ना सिर्फ ओडिशा बल्कि देश के सर्वाधिक मुख्यमंत्री की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

    देश में सर्वाधिक दिन तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता

    1. सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग 12 दिसम्बर 1994 से 23 मई 2019 तक यानी 24 वर्ष 166 दिन।
    2. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 5 मार्च 2000 से अब तक यानी 23 वर्ष 138 दिन।
    3. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु 21 जून 1977 से 6 नवम्बर 2000 तक यानी 23 वर्ष 138 दिन।

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बैकग्राउंड

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 1997 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। मार्च 2000 में, वह पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए। तब से लेकर आज तक नवीन मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

    सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने लंबे समय तक मुख्यमंत्री का पद संभाला है। नवीन दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने  हैं। 23 साल के शासन में नवीन के नाम यह कोई पहला रिकार्ड नहीं है। नवीन के पास सर्वश्रेष्ठ प्रशासन, नंबर एक मुख्यमंत्री सहित विभिन्न रिकॉर्ड हैं।

    नवीन पटनायक ने ओडिशा की अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा क्षेत्रों में क्रांति ला दी है। इसी तरह औद्योगिकीकरण में ओडिशा में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। विदेशी निवेश के मामले में ओडिशा को देश में दूसरा स्थान मिला है। यह सब नवीन के मजबूत नेतृत्व और स्थिर सरकार के कारण संभव हुआ है। नवीन की कई जनहितैषी योजनाओं ने अब देश को राह दिखाई है।

    comedy show banner
    comedy show banner