Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में बड़ा हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से 50 लोग घायल; 3 की हालत गंभीर

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 04:36 PM (IST)

    ओडिशा के देवगढ़ जिले के जरछाट गांव में गोवर्धन पूजा के लिए जमा हुए 50 से अधिक श्रद्धालु वज्रपात से घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलों को छेंडीपदा और कोसला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर को बारिश और गरज के साथ बिजली गिरी जिससे श्रद्धालु बेहोश हो गए थे। रविवार सुबह तक सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

    Hero Image
    अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज। (जागरण)

    संवाद सूत्र, बामड़ा। ओडिशा के देवगढ़ जिला अंतर्गत रियामल ब्लॉक के परा पंचायत के जारछाट गांव में गिरी गोवर्धन पूजा (एक हिंदू त्योहार) के लिए जमा हुए 50 से अधिक श्रद्धालु वज्रपात गिरने से घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायलों में से 12 को छेंडीपदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तीन गंभीर रूप से घायल लोगों का कोसला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

    घायलों में जारछाट गांव के विकास बिस्वाल, राकेश कुमार साहू, मनोज कुमार साहू और अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

    जारछाट गांव के पास चित्रकूट पर्वत की चोटी पर गिरी गोवर्धन पूजा के लिए सौ से अधिक श्रद्धालु जमा हुए थे। शनिवार दोपहर करीब 4 बजे बारिश और गरज के साथ बिजली गिरी, जिससे श्रद्धालु बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।

    कुछ देर बाद होश में आने वाले लोग पहाड़ से नीचे उतर आए। 15 घायल बेहोश थे और पहाड़ पर ही रह गए। गांव वालों ने बाकी बेहोश श्रद्धालुओं को पहाड़ से नीचे उतारा। रविवार सुबह तक सभी घायल ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    comedy show banner
    comedy show banner