Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: ओडिशा से भाजपा के संभावित उम्मीदवारों की सूची लेकर दिल्ली रवाना हुए मनमोहन सामल

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 12:36 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल संभावित उम्मीदवारों की सूची लेकर आज दिल्ली रवाना हुए। रविवा को ओडिशा भाजपा ने पार्टी की भुवनेश्वर प्रदेश कार्यालय में हुई चुनाव समिति की बैठक में संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार की। पिछले 19 दिनों में मनमोहन सामल की यह चौथी दिल्ली यात्रा है। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद वह पहली बार दिल्ली रवाना हुए हैं।

    Hero Image
    ओडिशा में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष मनमोहन सामल।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल संभावित उम्मीदवारों की सूची लेकर आज दिल्ली रवाना हुए। पिछले 19 दिनों में मनमोहन सामल की यह चौथी दिल्ली यात्रा है। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद वह पहली बार दिल्ली रवाना हुए हैं। उम्मीदवारों की संभावित सूची केंद्रीय संसदीय बोर्ड सौंपेंगे। इसके बाद केन्द्रीय संसदीय बोर्ड उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज शाम दिल्‍ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक

    जानकारी के मुताबिक, भाजपा की कोर कमेटी की बैठक आज शाम दिल्ली में हो रही है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।

    प्रदेश भाजपा ने शनिवार को सभी विधानसभा और लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे दिया।सभी निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों के नाम अच्छे संगठक और जीत की संभावना के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

    पार्टी की तीसरी सूची में ओडिशा के शामिल होने की उम्‍मीद

    कौन कहां से उम्मीदवार होगा, वह निर्णय केन्द्रीय संसदीय बोर्ड लेगा। इस रिपोर्ट को केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा गया है। वहीं गठबंधन को लेकर कोई द्वंद नहीं है। आज संभावित सूची दिल्ली भेज दी गई है।

    केन्द्रीय संसदीय बोर्ड जो निर्णय लेगा, उसके हिसाब से हम आगे का काम करेंगे। यहां उल्लेखनीय है कि भाजपा की पहली एवं दूसरी सूची में ओडिशा से कोई नाम शामिल नहीं था। ऐसे में माना जा रहा है कि तीसरी सूची में ओडिशा से नाम शामिल होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: ओडिशा BJP की तैयार हुई उम्मीदवारों की लिस्ट, जल्द केंद्रीय संसदीय बोर्ड के पास मुहर के लिए भेजी जाएगी

    यह भी पढ़ें: Odisha News: ओडीशा ओलंपिक संघ को मिला तोहफा! राज्य सरकार ने फिर से लीज पर दी बारबाटी स्टेडियम की जमीन

    comedy show banner