कोरापुट में सब्जी विवाद बना जानलेवा, पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या
ओडिशा के कोरापुट जिले में सब्जी बनाने को लेकर हुए मामूली घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की ...और पढ़ें
-1793421303695_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
कोरापुट में सब्जी विवाद में पति ने पत्नी को मारा।
आरोपित पति रबा सौंत ने कुल्हाड़ी से हमला किया।
पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के कोरापुट जिले में सब्जी को लेकर हुए घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।
शुक्रवार को हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 32 वर्षीय कविता सौंत के रूप में हुई है, जबकि आरोपित पति का नाम रबा सौंत बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कोरापुट जिले के दशमंतपुर थाना क्षेत्र के पदुगुड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच सब्जी बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी।
मामूली घरेलू विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के बाद रबा सौंत ने सो रही अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में कविता की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलने के बाद कोरापुट के एसडीपीओ पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। वैज्ञानिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। टीम घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाने में लगी है, ताकि हत्या से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।
वहीं, पुलिस ने आरोपित पति रबा सौंत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामूली घरेलू विवाद के बाद हत्या की नौबत कैसे आई। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।