Kalahandi Lok Sabha Election Result: कालाहांडी में BJP की मालविका देवी की हुई जीत, लंबोदर नियाल को इतने वोटों से हराया
Kalahandi Lok Sabha Election Result 2024 कल देश के चुनावी परिणाम के साथ ओडिशा की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों के भी नतीजा आ चुका है। ऐसे लोगों की नजर ओडिशा की कालाहांडी लोकसभा सीट पर है। 13 मई के दिन इस सीट पर मतदान हुआ था। इस सीट के नतीजों का भी ओडिशा के लोगों को काफी इंतजार था।

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। Kalahandi Lok Sabha Election Result 2024 कालहांडी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की मालविका देवी ने बीजद के लम्बोदर नियाल को झटका दे दिया है। बीजेपी की मालविका देवी ने 544303 वोटों के साथ इस सीट पर जीत दर्ज कराई।
वहीं लम्बोदर नियाल को 410490 मत मिले। कांग्रेस की उम्मीदवार द्रोपदी माझी हैं। कांग्रेस की द्रौपदी माझी को 303199 सीटें मिलीं और उनका तीसरा नंबर है।
कालाहांडी लोकसभा सीट पर 13 मई चौथे और देश के चौथे चरण का मतदान हुआ था और अब इस सीट पर अब लोगों को नतीजों का इंतजार है। इस सीट पर 11 उम्मीदवारों की किस्मत चुनाव में दांव पर लगी हुई है।
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के बसंत कुमार पांडा को जीत मिली थी। उन्हें 433074 वोट मिले थे। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजद के पुष्पेंद्र सिंह देव थे। कालाहांडी संसदीय क्षेत्र ओडिशा का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भी है।
जाजपुर (Jajpur) लोकसभा सीट पर 2024 में खड़े हुए मतदाता
1. द्रौपदी माझी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2. बिरंची नारायण दुर्गा- बहुजन समाज पार्टी
3. मालविका देवी- भारतीय जनता पार्टी
4. लम्बोदर नियाल- बीजू जनता दल
5. सिबा हाटी- समाजवादी पार्टी
6. हिमांशु त्रिपाठी- समृद्ध ओडिशा
7. उमाकांत टांडी- निर्दलीय
8. गंगाधर जल- निर्दलीय
9. डॉ. धर्मानंद गहिर- निर्दलीय
10. नरेश हियांला- निर्दलीय
11. राजाराम साहू- निर्दलीयलड
जाजपुर (Loksabha) लोकसभा सीट का इतिहास
1957 में ऑल इंडिया गणतंत्र परिषद के प्रताप केसरी देव को जीत मिली थी और 1962 में भी इन्हें दोबारा जीत हासिल हुई थी। फिर साल 1967 में स्वतंत्र पार्टी के पी के देव सांसद चुने गए थे।
1971 में स्वतंत्र पार्टी से दोबारा से प्रताप केसरी देव ने चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद इन्होंने प्रताप केसरी देव ने निर्दलीय चुनाव लड़कर विजयी बने। 1980 में जनता ने कांग्रेस के रासबिहारी बेहारा को चुना।
ये भी पढ़ें-
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।