Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JP Nadda : 'अमरलता बेल की तरह है यह पार्टी', कांग्रेस को लेकर ये क्या बोल गए जेपी नड्डा

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 10:20 PM (IST)

    JP Nadda ओडिशा में भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार से पुरी जगन्नाथ धाम में शुरू हुई है। इस बैठक की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और बैठक में पहुंचे लोगों को संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर खूब निशाना साधा।

    Hero Image
    ओडिशा भाजपा कार्यकारिणी समिति की बैठक। फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। JP Nadda ओडिशा भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार से पुरी जगन्नाथ धाम में शुरू हुई है, जिसका उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री जेपी नड्डा ने किया।

    बैठक में राज्य कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने ओडिशा में ऐतिहासिक विजय के लिए अपने पार्टी नेता-कार्यकर्ताओं को बधाई देने के साथ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरजेंसी लगाने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस पार्टी अमरलता बेल की तरह- जेपी नड्डा

    जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अमरलता बेल की तरह है। यह जिस पार्टी के साथ जुड़ती है, उसे कमजोर कर देती है। क्योंकि अमरलता बेल का यह स्वभाव है कि वह ताकत तने से लेती है। उसी तरह कांग्रेस दुसरी पार्टियों का सहारा लेकर सहयोगी पार्टियों के वोट और सहयोगी पार्टियों पर जिंदा रहती है, परन्तु उसी का वोट खा जाती है। कांग्रेस की कुछ इसी तरह की स्थिति आज बन गई है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जिन राज्यों में भाजपा के साथ सीधी लड़ाई है वहां हार जाती है।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 25 जून, 1975 को इमरजेंसी में 1,25,000 लोगों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया।नवीन बाबू से पूछिए कि बीजू बाबू को कैसे सलाखों के पीछे डाल दिया गया।पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई, चंद्रशेखर, अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और सैकड़ों मंत्रियों को भी जेल भेजा गया था और अब वे (कांग्रेस) संविधान बचाने की बात कर रहे हैं।

    भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की

    नड्डा ने राज्य भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर मुझे अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करनी हो कि उन्होंने यहां कमल खिलाने के लिए क्या किया तो शब्द कम पड़ जाएंगे। अब,भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से हम ओडिशा के लोगों की सेवा के लिए आगे बढ़ेंगे।

    उन्होंने कहा कि हम पर अपना आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं ओडिशा के लोगों का भी आभारी हूं। इसलिए जिस प्रकार से ओडिशा के लोगों ने हमें सशक्त बनाया है, हमें भी उन्हें सशक्त बनाने के लिए दिन रात एक कर काम करना होगा।

    नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने- नड्डा

    नड्डा ने कहा कि मुझे आज भी याद है कि मैंने मनमोहन सामल से लोकसभा में सीटों की संख्या दोगुनी करने के लिए कहा था और आपने 21 में से 20 सीटें जीतीं और केंद्र में सरकार बनाने में योगदान दिया। लोकसभा के लिए आपका योगदान 45 प्रतिशत है और नरेंद्र मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।

    उन्होंने कहा कि 18 राज्यों में एनडीए के नेतृत्व वाली सरकारें हैं और 13 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। मैं कहना चाहूंगा कि भाजपा देश की कुल भूमि के 58 प्रतिशत और कुल आबादी के 57 प्रतिशत पर शासन कर रही है।

    बैठक में इन नेताओं की रही मौजूदगी

    कार्यकारिणी बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, राज्य भाजपा अध्यक्ष मनमोहन समल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जुएल ओराम, उपमुख्यमंत्री प्रभाति परिड़ा, केवी सिंहदेव, समीर महांति और पार्टी के ओडिशा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर प्रमुख उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें-

    Odisha के हर पंचायत में बनाए जाएंगे मॉडल स्कूल, हीरक जयंती समारोह में CM माझी ने किया एलान

    Odisha News: नवीन पटनायक को एक और बड़ा झटका, CM माझी ने राज्य योजना बोर्ड को कर दिया भंग; बोले-24 साल से इसमें...