Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Sambalpur Violence: संबलपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल, कर्फ्यू में सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक ढील

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Sun, 23 Apr 2023 10:25 AM (IST)

    Sambalpur Violence संबलपुर में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। वहां के हालात में सुधार को देखते हुए संबलपुर में इंटरनेट सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। वहीं कर्फ्यू में ढील को लेकर जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किया।

    Hero Image
    संबलपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल, कर्फ्यू में ढील

    संतोष कुमार पांडेय, अनुगुल। संबलपुर हिंसा के बाद बंद इंटरनेट सेवा रविवार को फिर से बहाल कर दी गई है। इसके साथ ही कर्फ्यू के समय में आज से ढील दी गई है।

    संबलपुर में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। वहां के हालात में सुधार को देखते हुए संबलपुर में इंटरनेट सेवाएं भी बहाल कर दी गई हैं। वहीं, कर्फ्यू को लेकर जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार कर्फ्यू के समय में सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक ढील दी गई है और ये ढील आज से लागू हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि शनिवार को इंटरनेट निलंबन को 12 घंटे और बढ़ाकर रविवार सुबह छह बजे तक कर दिया गया था। संबलपुर में हनुमान जन्मोत्सव समारोह के दौरान पथराव की घटना हुई थी। शहर में हिंसा की आग भड़की। जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भड़काऊ संदेश या अफवाहें न फैले। क्षेत्र में शांति बहाल हो सके।

    इधर, बीजेपी सांसदों और विधायकों ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हनुमान जन्मोत्सव हिंसा की घटना की एनआइए से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। बीजेपी ने दावा किया है कि एक निश्चित समुदाय द्वारा बाइक रैली पर हिंसक हमले पूर्व नियोजित और संगठित थे, नेताओं ने साजिश को उजागर करने के लिए एनआईए द्वारा जांच की मांग की है।