चुनावी माहौल के बीच होली के रंग में रंगा भुवनेश्वर, दो दिन मनाया जाएगा पर्व; रंग गुलाल के साथ जम रही है चुनावी चौपाल
Holi 2024 ओडिशा में धूमधाम से लोग होली का त्योहार मना रहे हैं। चुनावी माहौल के बीच लोग राजनीतिक पार्टियों और चुनावी मुद्दों को लेकर चर्चा भी कर रहे ह ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। चुनावी माहौल के बीच होली के रंग में पूरी राजधानी रंग सी गई है। हर तरफ होली के गाने बज रहे हैं। हाथ में गुलाल एवं पिचकारी लेकर लोग रंगों के इस महा पर्व को उत्साह के साथ मना रहे हैं।
ओडिशा में बज गया चुनावी बिगुल
हालांकि प्रदेश में चुनावी बिगुल बज गया है ऐसे में इसकी झलक होली उत्सव में भी देखने को मिल रही है। कौन जीतेगा, कौन हारेगा, इस बार किसकी सरकार बनेगी, किसको समर्थन करना है आदि तरह की चर्चाएं होली के माहौल को और रंगीन बना रही है।
वहीं इस माहौल का फायदा उठाने से नेता भी पीछे नहीं है। विभिन्न टोलियों में बंटकर सामूहिक रूप से होली बना रहे विभिन्न संगठन के कार्यक्रम में किसी न किसी पार्टी के नेता मंत्री को देखा जा सकता है।
मंगलवार को भी मनाई जाएगी होली
रविवार रात को होलिका दहन के बाद सोमवार को होली खेली जा रही है लेकिन पूर्णिमा होने के कारण मंगलवार को भी यह पर्व मनाया जाएगा।
राजधानी की बात करें तो रसुलगड़, बमीखाल, जीजीपी कालोनी, लक्ष्मी सागर जयदेव विहार, आदि कई जगह पर होली उत्सव के सामूहिक का आयोजन किए गए। कहीं फगुआ के गीत बज रहे थे तो कहीं होली गाई जा रही थी, तो कहीं पर हिंदी एवं उड़िया गानों पर लोगों को थिरकते देखा गया।
अलग अलग दिखे नज़ारे
होली के दौरान लोगों का रूप बदला हुआ नजर आया। विशेष कर युवाओं का यह हाल रहा। चेहरे पर लाल, पीले, चमकीला रंग लगाए युवाओं की टोली सड़कों पर घूम रही है।
नकली बाल, मुखौटा, फटे कपड़े पहने हुए भी लोग दिखाई दिए। इस मामले में लड़कियां भी पीछे नहीं दिखी। वह भी अपने सहेलियों की टोली बनाकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए होली उत्सव का आनंद लेती नजर आई।
चौक चैराहों पर पुलिस तैनात
राजधानी भुवनेश्वर में होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हर चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस पेट्रोलिंग वाहन भी सड़कों और दौड़ते नज़र आए।
यह भी पढ़ें: ओडिशा में BJP ने फूंका चुनावी बिगुल, लोकसभा सीटों पर किया उम्मीदवारों का एलान; इस सीट से लड़ेंगे संबित पात्रा
यह भी पढ़ें: Odisha News: Congress ने जारी किया 'गारंटी पत्र', किसानों और महिलाओं के लिए की ये घोषणाएं

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।