Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में 3862 लोगों की हुआ Corona Test, 54 लोग संक्रमित

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Sun, 12 Apr 2020 12:26 PM (IST)

    Odisha Coronavirus News LIVE Update ओडिशा में 3862 लोगों का कोरोना टेस्‍ट हो चुका है जिनमें से 3808 कोरोना नेगेटिव पाये गये हैं जबकि 54 लोग संक्रमित हैं।

    Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में 3862 लोगों की हुआ Corona Test, 54 लोग संक्रमित

    भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा के सुंदरगढ़ के राउरकेला शहर से 15 किलोमीटर दूर स्थित बिसरा अंचल में रविवार को दो कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है जिनमें से एक रिटायर शिक्षक है जबकि दूसरा नाबालिग है जो दिल्‍ली के तब्‍लीगी जमात से यहां प्रचार करने के लिये आया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ओडिशा में अब तक 3862 लोगों का नमूना परीक्षण किया गया है। इसमें से 3808 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है जबकि 54 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन 54 लोगों में से 12 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं जबकि एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में वर्तमान समय में 41 सक्रिय संक्रमित मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    ओडिशा में शनिवार देर रात 11 बजे राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से और चार लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट कर दी गई है। इस तरह से प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 54 हो गयी है। सरकार ने घर से बाहर जाने वाले लोगों के लिए मास्‍क पहनना अनिवार्य कर दिया है, प्रशासन को सख्‍त आदेश है कि अगर कोई बिना मास्‍क के दिखे तो उससे जुर्माना वसूला जाये। यहां बिना मास्‍क लगाये आप को पेट्रोल या डीजल भी नहीं मिलेगा। 

    ओडिशा की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 54 तक पहुंच चुकी है। इसमें एक की मौत हो चुकी है और 12 लोग ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। कुल 41 पॉजिटिव बचे हैं। ओडिशा में सबसे अधिक टेस्टिंग पर फोकस किया जा रहा है, जिससे जल्‍द से जल्‍द पॉजिटिव व नेगेटिव मरीजों की पहचान हो सके।  

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निर्देशिका शालिनी पंडित ने कहा है कि इन संक्रमित मरीजों में से 35 मरीजों में अब कोरोना लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इन्हें अस्पताल में रखा गया है और उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्दी इन्हे अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। राज्य सरकार के प्रवक्ता सुब्रत बागची का कहना है कि इन 41 में 35 लोग पॉजिटिव जरूर हैं पर इनमें बहुत तेजी से सुधार हो रहा है। दो की हालत थोड़ी गंभीर है। राज्य सरकार अधिक से अधिक लोगों के परीक्षण पर फोकस कर रही है ताकि संक्रमण को फैलने से पहले ही रोका जा सके।

     80 प्रतिशत में नहीं दिखे कोरोना के लक्षण 

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशिका शालिनी पंडित के अनुसार ओडिशा में 50 कोराना पॉजिटिव मरीजों में से 80 प्रतिशत मरीजों में इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं जबकि परीक्षण के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटव पायी गयी थी। हालांकि उनका कहना है कि लक्षण न दिखने के बावजूद व्‍यक्ति में कोरोना वायरस हो सकता है। इसलिये विभिन्‍न जगहों पर परीक्षण के लिए स्‍वाब नमूनों का संग्रह किया जा रहा है। 

    यहां प्रतिदिन 3 से 4 सौ तक टेस्‍ट किये जा रहे हैं, 10 दिन के अंदर टेस्टिंग की संख्‍या तीन से चार गुना तक बढ गयी है। जितनी अधिक जांच होगी उतना ही इसके मरीजों को पहचानने में मदद मिलेगी और उतना जल्‍दी ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकेगा।