विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजद के चार उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

By Babita kashyapEdited By:
Published: Wed, 11 Mar 2020 01:21 PM (IST)

ओडिशा में राज्‍यसभा सीट के लिए बीजू जनता दल के चार सदस्यों ने दाखिल किया नामांकन इस मौके पर मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजद के चार उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
राज्यसभा चुनाव के लिए बीजद के चार उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

भुवनेश्वर, जेएनएन। राज्यसभा सीट के लिए बुधवार को बीजू जनता दल के चार सदस्यों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। बीजद सुप्रीमो तथा अध्यक्ष नवीन पटनायक की उपस्थिति में सुभाष सिंह, मुन्ना खां, सुजीत कुमार एवं ममता महांत ने अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर के पास दाखिल किया। विधानसभा में होने वाले इस नामांकन पत्र दाखिला के समय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के अलावा बीजद के कई मंत्री व विधायक उपस्थित थे।

यहां उल्लेखनीय है कि खाली पड़े राज्यसभा सीट के लिए आगामी 26 मार्च को मतदान होना है। हालांकि बीजू जनता दल के पास अपने तीन उम्मीदवार जीताने के लिए पूर्ण संख्याबल है। एक सीट पर उसे अन्य दल भाजपा या कांग्रेस का सहारा लेना पड़ सकता है। ऐसे में अब देखना है कि उसे किसका समर्थन मिलता है। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ने अभी तक अपने उम्मीदवार नहीं दिए हैं। भाजपा विधायक तथा विधानसभा में विरोधी दल के नेता प्रदीप्त नायक ने कहा है कि हमारे पास संख्या नहीं है, ऐसे में हम अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। जानकारी के अनुसार 17 राज्य के 55 सीट के लिए चुनाव करने के लिए कुछ दिन पहले चुनाव आयोग ने घोषणा की थी। खाली हुई चार राज्यसभा सीटों पर नजर डाली जाये तो विधायकों की संख्या के हिसाब से बीजद के खाते में तीन राज्यसभा सीट जाना निश्चित है लेकिन एक सीट पर खींचतान हो सकती है। 

आगामी 24 घंटे में इस राज्य में जमकर होगी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना

 गौरतलब हो कि आगामी अप्रैल माह में राज्यसभा सांसद अनुभव महांती, सरोजिनी हेम्ब्रम, नरेन्द्र स्वांई एवं रंजीव विश्वाल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन सीटों को फिर से भरने के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा की गई है। अब इन चार सीटों जीतकर कौन राज्यसभा जाएगा, इसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म  है।

ओडिशा विधानसभा में श्रीमंदिर फंड को Yes Bank में रखे जाने को लेकर हो-हल्ला: सदन की कार्रवाई स्थगित

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।