विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगामी 24 घंटे में इस राज्य में जमकर होगी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना

By Babita kashyapEdited By:
Published: Wed, 11 Mar 2020 11:46 AM (IST)

Weather Update in Odisha मौसम विभाग ने 14 मार्च तक आ‍ेडिशा के कई जिलाें में बारिश और बिजली गिरने की संभावना जतायी है।

आगामी 24 घंटे में इस राज्य में जमकर होगी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना
आगामी 24 घंटे में इस राज्य में जमकर होगी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना

भुवनेश्वर, जेएनएन। मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कई जिलों में आगामी 14 मार्च तक बारिश होने की सम्भावना जतायी गई है। आगामी 24 घंटे में उत्तर ओड़िशा के जिले तथा बलांगीर, कंधमाल, सोनपुर, बौद्ध, खुर्दा एवं अन्य जिलों के कुछ एक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का साथ कुछ जगहों पर आसमानी बिजली गिरने की सम्भावना है।

बिजली गिरने के साथ चलेगी तेज हवा 

सुन्दरगड़, केन्दुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, ढेंकानाल, अनुगुल, देवगड़, सोनपुर, बौद्ध, बलांगीर, कंधमाल तथा सम्बलपुर आदि जिलों में 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 12 मार्च को ढेंकानाल, जाजपुर, मयूरभंज, कटक एवं केन्द्रापड़ा आदि जिले में एक दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बलांगीर, बरगड़, सोनपुर, बौद्ध, अनुगुल, ढेंकानाल, केन्दुझर, मयूरभंज, कंधमाल, खुर्दा, नयागड़, जाजपुर, भद्रक, बालेश्वर एवं केन्द्रापड़ा जिले में एक दो जगहों पर आसमानी बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की तरफ से लगाया गया है। 

 कुछ जिलाें में साफ रहेगा आसमान

उसी तरह से 13 मार्च को सुन्दरगड़, केन्दुझर, मयूरभंज, देवगड़, बालेश्वर आदि जिलों में एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ आसमानी बिजली गिरने की सम्भावना है। उत्तर ओड़िशा के बाकी जिले तथा कंधमाल, बौद्ध, खुर्दा, नयागड़, कालाहांडी, बलांगीर आदि जिले में आसमान साफ रहेगा।गजपति, गंजाम, सुन्दरगड़, केन्दुझर, मयूरभंज एवं कंधमाल आदि जिलों में एक दो जगहों पर बिजली गिरने की सम्भावना है। उसी तरह से 14 मार्च को अभ्यान्तरीण ओड़िशा के जिलों में तथा गजपति, गंजाम, कोरापुट, कंधमाल आदि जिलों में एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना स्थानीय मौसम विभाग की तरफ से जतायी गई है।

Yes Bank में फंसा महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का 545 करोड़ रुपया, भक्‍तों की बढ़ी चिंता

ओडिशा की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।