विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिसके लिए छोड़ा अपना पूरा परिवार उसी ने लाठी से पीट-पीटकर कर दी हत्‍या, देर खाना परोसने से बौखलाया पार्टनर

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Mon, 19 Jun 2023 12:56 PM (IST)

साल्मी मिंज ने करीब तीन साल पहले अपने पति व बच्‍चों को छोड़कर अब्दुल शेख संग रहने लगी थी। दोनों ...और पढ़ें

लाठी से पीट-पीटकर की शख्‍स ने कथित पत्‍नी की हत्‍या।
लाठी से पीट-पीटकर की शख्‍स ने कथित पत्‍नी की हत्‍या।

संवाद सूत्र, संबलपुर। दीर्घ तीन वर्षों तक एक साथ रहने के बाद बीते 16 जून की रात अपनी कथित पत्नी साल्मी मिंज की लाठी मारकर हत्या करने और अपने डेढ़ वर्ष के मासूम पुत्र को साथ लेकर कहीं फरार हत्यारोपित पति अब्दुल शेख को रविवार के दिन संबद्ध रेढ़ाखोल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके मासूम पुत्र को संबलपुर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है।

अपने पति और बच्‍चों को छोड़कर अब्‍दुल संग रहने लगी थी साल्‍मी

गौरतलब है कि संबलपुर जिला के रेढ़ाखोल थाना इलाके में रहने वाली साल्मी मिंज करीब तीन वर्ष पहले अपने पति, पुत्र और पुत्री को छोड़कर अब्दुल शेख नामक मिस्त्री के पास रहने चली गई थी। अब्दुल उसे अपने साथ अनुगुल ले गया था, जहां दोनों पति- पत्नी की तरह रहने लगे और उनका डेढ़ वर्ष का एक बेटा भी है।

लाठी से पीट-पीटकर की साल्‍मी की हत्‍या

हाल ही में अब्दुल और साल्मी वापस रेढ़ाखोल आ गए और रथतौला इलाके में किराए का मकान लेकर रहने लगे। इसी दौरान 16 जून की रात अब्दुल ने लाठी से साल्मी की हत्या कर अपने मासूम पुत्र को लेकर कहीं फरार हो गया था।

खाना परोसने में देर हुई तो की साल्‍मी की हत्‍या

इसका पता चलने के बाद मृतका की बड़ी बहन ने रेढ़ाखोल थाना में अब्दुल के खिलाफ हत्या का रिपोर्ट दर्ज कराया था। इस रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए आरोपित अब्दुल को रविवार के दिन गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि 16 जून की रात भोजन परोसने में देर होने से गुस्से में आकर अब्दुल ने लाठी से साल्मी की पिटाई कर दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। आरोपित अब्दुल को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला रघुनाथगंज के गिरिया गांव का बताया गया है।