Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, खुजली होने पर बच्ची लगा दिया कुत्ता काटने का इंजेक्शन

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 04:40 PM (IST)

    राउरकेला के बणई अनुमंडल अस्पताल में एक डॉक्टर की लापरवाही सामने आई। एक चार साल की बच्ची को खुजली होने पर उसे कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगा दिया गया जिससे उसकी जान खतरे में है। जांच के बाद आरोपी डॉक्टर को हटा दिया गया है। बच्ची की मां ने डॉक्टर पर प्रिस्क्रिप्शन फाड़ने का आरोप लगाया है और बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर करने की बात कही है।

    Hero Image
    खुजली होने पर दिया कुत्ते के काटने का इंजेक्शन। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। चार साल की बच्ची को खुजली हो रही थी। मां बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची। लेकिन डॉक्टर ने खुजली का इलाज करने के बजाय छोटी बच्ची को कुत्ते के काटने का इंजेक्शन दे दिया। ऐसी दुखद घटना सुंदरगढ़ जिले के बणई अनुमंडल अस्पताल में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉक्टर के दोषपूर्ण इलाज के कारण बच्ची की जान खतरे में है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीपीएचओ) बणई पहुंचकर जांच की। आरोपी डॉक्टर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    बणई शहर के जगन्नाथपुर बस्ती के चिन्मयी जेना की चार साल की बच्ची के शरीर में जहरीला कीड़ा चल गया था। चिन्मयी को खुजली हो रही थी। मंगलवार को चिन्मयी अपनी बेटी को बणई अस्पताल ले गई। डॉक्टर लिकुन महापात्र ने बच्चे के स्वास्थ्य की जांच के बाद उसे कुत्ते काटने का इंजेक्शन लगा दिया था।

    बाद में गलती का एहसास होने पर डॉक्टर ने चिन्मय को बुलवाया था। उससे मांफी तथा गलती को छुपाने के लिए दिए गए प्रिस्क्रिप्शन को फाड़ दिया था। उसकी जगह दूसरा प्रिस्क्रिप्शन फाड़ देने का आरोप है। चिन्मयी ने कहा कि लड़की की हालत ठीक नहीं है। उसे राउरकेला लेकर दूसरे डॉक्टर से दिखाएंगे।

    दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला समूह स्वास्थ्य अधिकारी (डीपीएचओ) डॉ शिवाशीष महाराणा ने बणई अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की। डॉ महाराणा ने कहा कि यह एंटी-रेबीज है और इससे कोई नुकसान नहीं होता है।

    डॉक्टर द्वारा प्रिस्क्रिप्शन फाड़े जाने की बात सामने नहीं आई है। बच्चे की मां ने अपने मोबाइल फोन पर सेव की गई पहली प्रिस्क्रिप्शन की एक तस्वीर दिखाई। जिसमें डॉग बाइट लिखा था। इसमें उल्लेख किया गया था कि 1 और 5 तारीख को दो और इंजेक्शन दिए जाने थे।

    डीपीएचओ ने कहा कि संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बीच डॉ महापात्र को बणई अनुमंडल अस्पताल से हटा दिया गया है।