Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Flight: नए साल में भुवनेश्वर से 5 बड़े शहरों के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, CM ने किया बड़ा एलान

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 04:04 PM (IST)

    ओडिशा के दो प्रमुख हवाई अड्डों भुवनेश्वर और झारसुगुड़ा से नए साल से अधिक शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू होंगी। झारसुगुड़ा हवाई अड्डे से एक जनवरी से चार शहरों और भुवनेश्वर हवाई अड्डे से तीन जनवरी से पांच शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी। यह लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगा।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के दो प्रमुख हवाई अड्डों भुवनेश्वर और झारसुगुड़ा से और अधिक शहरों के लिए सीधी उड़ानें नए साल से शुरू होंगी।

    झारसुगुड़ा हवाई अड्डे से चार शहरों के लिए एक जनवरी से और भुवनेश्वर हवाई अड्डे से तीन जनवरी से पांच शहरों के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध होगी। इन नए शहरों के लिए सीधी उड़ानों की मांग लंबे समय से चली आ रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने सोमवार को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा है कि ओडिशा विकास की नई उड़ान भर रहा है। अब सीधी उड़ानें शुरू होंगी। यह प्रदेश के आर्थिक विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

    जयपुर के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा के आवागमन व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। एक जनवरी से झारसुगुड़ा के वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट से हैदराबाद, रायपुर, लखनऊ और मुंबई के लिए सीधी उड़ान होगी।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि भुवनेश्वर बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंदौर, देहरादून, कोच्चि, जयपुर और लखनऊ के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध होगी।

    कटक-भुवनेश्वर-पुरी में चलेंगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें

    • दूसरी ओर, भुवनेश्वर राजधानी क्षेत्र शहरी परिवहन (सीआरयूटी) ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि कटक-भुवनेश्वर-पुरी में इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें चलेंगी। राज्य सरकार द्वारा पांच बसें लाई जाएंगी।
    • इन बसों का निर्माण मुंबई की एक कंपनी कर रही है। पहले चरण में दो बसें आ रही हैं। बाद में तीन अन्य बसों के आने की उम्मीद है। भगवा रंग में बनी इस बस में ओडिशा की कला और संस्कृति को दर्शाया गया है।
    • बस में कोणार्क व्हील, धौली शांतिस्तूप, गोटीपुअ नृत्य और अन्य कलाकृतियां बनाईं गई हैं। दो इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें, जिन्होंने निर्माण कार्य पूरा कर लिया है, पहले ही मुंबई से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो चुकी हैं।
    • बसों का निर्माण करने वाली कंपनी के चालक बसों को ला रहे हैं। बसें एक-दो दिन में भुवनेश्वर पहुंच जाएंगी। बसों के भुवनेश्वर पहुंचने के बाद पहला ट्रायल रन किया जाएगा।
    • प्रवासी भारतीय दिवस से पहले राजधानी भुवनेश्वर में डबल डेकर बस चलेगी। राजधानी क्षेत्र शहरी परिवहन (सीआरयूटी) के अनुसार, सबसे पहले प्रवासी भारतीय दिवस में भाग लेने आए मेहमान बैठेंगे।

    नया साल नहीं मनाएंगे भाजपा के पहले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री

    राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री अपना पहला अंग्रेजी नव वर्ष नहीं मनाएंगे। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ने मीडिया को यह जानकारी दी है।

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के कार्यालय ने कहा है कि वह अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर किसी भी समारोह और सम्मान कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे।

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। इसी तरह बेमौसम बारिश ने विभिन्न जिलों में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

    मुख्यमंत्री ने शुभचिंतकों और शुभेच्छुओं से अनुरोध किया है कि नए साल में वे अपने साथ किसी भी प्रकार का गुलदस्ता, डायरी या अन्य सामान न लाएं।

    इसी तरह से उपमुख्यमंत्री प्रभाति परिडा ने भी कहा है कि वह नया साल नहीं मनाएंगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देश भर में सात दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है।

    इस राष्ट्रीय शोक के सम्मान में, यह निर्णय लिया गया है कि सरकारी नियमों के अनुसार कोई उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। इसलिए परिडा ने उनसे आग्रह किया कि नए साल में अपने साथ किसी भी तरह का गुलदस्ता, डायरी या अन्य सामान न आएं।

    यह भी पढ़ें-

    घर बैठे बुक कर सकते हैं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, परिवहन विभाग ने दी नई जानकारी

    नए साल पर बक्सर के लोगों की बल्ले-बल्ले, मिलेगी 2 और सुपरफास्ट ट्रेन; दिल्ली जाना होगा आसान