दिसंबर में टूटा 122 साल का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 21.49 डिग्री दर्ज, जानिए क्या हैं ओडिशा में सर्दी के हाल
भारत में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम रहने की उम्मीद है। हालांकि सर्दी का भी कम समय के लिए ही रहने का अनुमान है। इधर ओडिशा के अनुगुल के नाना में ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अनुगुल/ भुवनेश्वर: जलवायु परिवर्तन के प्रमुख प्रभाव भारत में देखने को मिल रहे हैं। यहां तापमान असामान्य रूप से बढ़ रहा है। दिसंबर 2022 देश का सबसे गर्म महीना है। नतीजतन दिसंबर में पिछले 122 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। पूरे महीने में सबसे कम औसत तापमान 21.49 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि रिकॉर्ड किया गया तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक है।
दरअसल, 122 वर्ष के दौरान उच्चतम तापमान वाले टॉप 5 वर्ष में 2022 में अधिकतम तापमान 21.49 डिग्री था, जबकि दूसरा उच्चतम तापमान 2008 में 21.46 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले 2016 में 21.40 डिग्री, 2015 में 21.13 डिग्री और 2009 में औसत तापमान 21 डिग्री था।
दिसंबर से जनवरी तक 5 दिन बीत चुके हैं। उत्तरी हवा के सक्रिय नहीं होने से इस बार ठंड नहीं पड़ी है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि अगले 2 से 3 दिनों में उत्तरी हवा सक्रिय हो जाएगी और राज्य में ठंडी और शुष्क हवाएं चलेंगी। तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम रहने की उम्मीद है। हालांकि, यह ठंड भी कम समय के लिए ही रहने का अनुमान है।
क्या हैं ओडिशा में सर्दी के हाल
इधर ओडिशा के मयूरभंज जिले के नाना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दारिंगबाड़ी सहित फूलबानी में तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही जिले के कई इलाके हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में हैं । आम लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के साथ ही विभिन्न शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरा नियमित परिवहन में बाधा उत्पन्न कर रहा है।
बता दें कि नाना में गुरुवार यानी कि कल न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लेकिन शुक्रवार को उससे भी ज्यादा ठंड है। लोग आग जलाकर खुद को गर्म रख रहे हैं। वहीं दारिंगबाड़ी में घने कोहरे के साथ हल्की ठंडक भी महसूस हो रही है। हालांकि, पहले के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी के कारण सर्दी में कमी आई है। कोहरा घना बना हुआ है और छटने का नाम नहीं ले रहा है। फूलबानी, दारिंगबाड़ी के साथ पिछले कुछ दिनों से तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।
3 से 5 डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना
पूरे राज्य की बात की जाए तो प्रदेश लगातार ठंड से कांपता रहेगा क्योंकि अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है। गुरुवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय केंद्र ने भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में रात के तापमान की गिरावट आने की संभावना है। तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के साथ शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।