Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cyclone Fengal: कहर मचाने आ रहा है तूफान 'फेंगल', ओडिशा में दिखने लगा असर; 5 जिलों में सावधान रहने की अपील

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 03:32 PM (IST)

    Cyclone Fengal देश में तूफान फेंगल जल्द ही दस्तक देने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को अवसाद में तब्दील हो गया है। इसके अगले एक सप्ताह में चक्रवात का रूप धारण करने की संभावना है जिसका नाम पेंगल होगा। इसके प्रभाव से 27 से 29 नवंबर तक ओडिशा में वर्षा होने की संभावना है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को अवसाद (डिप्रेशन) में तब्दील हो गया है। आने वाले दिनों में इसके और सक्रिय होकर चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। फिलहाल यह उत्तर-पश्चिम की ओर गति करते हुए तमिलनाडु या श्रीलंका की ओर बढ़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके प्रभाव से प्रदेश में वर्षा होने की जानकारी भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि इसके प्रभाव से 27 से 29 नवंबर तक राज्य में वर्षा होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक यह अगले एक सप्ताह में चक्रवात का रूप धारण कर सकता है।

    यहां पड़ेगा प्रभाव

    चक्रवात बनने पर इसका नाम फेंगल होगा। हालांकि, ओडिशा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके प्रभाव के कारण 27 नवंबर को गंजाम, गजपति, पुरी, खुर्दा, केंद्रापड़ा और जगतसिंहपुर जिले में हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय मौसम वैज्ञानिक जेसन निकोल्स ने चक्रवात की आशंका जताई है।

    उनके अनुमान के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव पहले डिप्रेशन और फिर चक्रवात में बदल जाएगा। इसके दक्षिण भारत में स्थल भाग से टकराने की संभावना है। गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र का असर ओडिशा की राजधानी में अभी से दिखने लगा है।

    तापमान में देखी जा रही है गिरावट

    दूसरी ओर, ओडिशा में शीत लहर लगभग 13 नवंबर, 2024 से शुरू हो गई है। ओडिशा के अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा रही है।

    तापमान में गिरावट के साथ, पूरे ओडिशा में सर्दियों की ठंड महसूस की जा सकती है, ज्यादातर मध्य ओडिशा में। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले पांच दिनों में मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

    मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि एक-दो स्थानों पर तापमान में वृद्धि हो सकती है। कई जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। के. उदयगिरि में सबसे कम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    कोरापुट के सिमिलिगुडा में तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस,फुलवाणी में 9.5 डिग्री सेल्सियस, 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दारिंगबाड़ी में 10.5 डिसे सर्वनिम्न तापमान दर्ज किया गया है।उसी तरह से अगले दो दिनों में सुन्दरगढ़, झारसुगुड़ा, कंधमाल, कालाहांडी जिले में कुछ जगहों पर वर्षा होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें-

    ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति, 5 जिलों में अगले आदेश तक स्कूल बंद; CM ने लोगों से की ये अपील

    बंगाल में चक्रवात 'दाना' से अब तक 4 लोगों की मौत, ओडिशा में भी 1.75 लाख एकड़ में फसल बर्बाद; गिरे कई पेड़