चक्रवात 'मुरासु' का कहर: दक्षिण ओडिशा में भारी बारिश का दौर जारी, 5 जिलों में IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात मुरासु के प्रभाव से दक्षिण ओडिशा में बारिश जारी है, मंगलवार को इसकी तीव्रता बढ़ने की संभावना है। मौसम ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
चक्रवात मुरासु से दक्षिण ओडिशा में बारिश का दौर जारी।
मंगलवार को पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।
चक्रवात आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा, तेज हवाएं संभव।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। चक्रवात मुरासु के प्रभाव से दक्षिण ओडिशा के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान लगाया है। इसे देखते हुए पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मंगलवार को पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, नयागढ़, खुर्दा और कटक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार नवंबर को पूरे प्रदेश में बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है।
आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात मुरासु
इस बीच चक्रवात मुरासु 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में यह चेन्नई से करीब 260 किलोमीटर, नेल्लोर से 290 किलोमीटर और मछलीपट्टनम से 320 किलोमीटर दूर स्थित है।
मौसम विभाग के अनुसार, तीन नवंबर को यह चक्रवात आंध्र प्रदेश के तट पर ओंगोल के निकट नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
झोंकों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। चक्रवात के प्रभाव से ओडिशा में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- ओडिशा में प्रशासनिक फेरबदल: सोनाली सिंह परमार बनीं झारसुगुड़ा की नई SP, कई IPS और OPS अधिकारियों के तबादले
यह भी पढ़ें- होटल में अकेले मिलने बुलाया, मोबाइल पर भेजे अश्लील मैसेज; ओडिशा के जेल डीजी पर यौन उत्पीड़न का आरोप
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।