विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में प्रशासनिक फेरबदल: सोनाली सिंह परमार बनीं झारसुगुड़ा की नई SP, कई IPS और OPS अधिकारियों के तबादले

Published: Mon, 02 Nov 2026 12:29 AM (IST)

ओडिशा सरकार ने 1 नवंबर 2026 को भारतीय पुलिस सेवा और ओडिशा पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

सोनाली सिंह परमार  (आईपीएस)। (फाइल फोटो)

सोनाली सिंह परमार (आईपीएस)। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ओडिशा पुलिस में आईपीएस और ओपीएस अधिकारियों का तबादला।

  2. सोनाली सिंह परमार झारसुगुड़ा की नई पुलिस अधीक्षक नियुक्त।

  3. गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र का राज्य पुलिस मुख्यालय तबादला।

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा। ओडिशा सरकार के गृह विभाग ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और ओडिशा पुलिस सेवा (ओपीएस) के अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया है।

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में झारसुगुड़ा के एसपी गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह सोनाली सिंह परमार जिले की नई एसपी नियुक्त की गई हैं।

गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र को कटक स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में एआईजी के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, सोनाली सिंह परमार इससे पहले खुर्दा में अतिरिक्त एसपी के पद पर कार्यरत थीं। अब उन्हें झारसुगुड़ा जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, नुआपड़ा के एसपी अमृतपाल सिंह का तबादला राज्य पुलिस मुख्यालय में एसपी के पद पर किया गया।

उनके स्थान पर तपन नारायण रथ को नुआपड़ा का नया एसपी नियुक्त किया गया है। रथ इससे पहले राज्य पुलिस मुख्यालय में कार्यरत थे।

इसके अलावा सुशांत कुमार नाथ को गृह विभाग में ओएसडी नियुक्त किया गया है, जबकि सारा शर्मा को विजिलेंस में डीआईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

झारसुगुड़ा में नए एसपी की नियुक्ति के साथ ही जिला पुलिस प्रशासन को नया नेतृत्व मिलेगा। गृह विभाग की अधिसूचना संख्या 38380/IPS के अनुसार, ये नियुक्तियां 1 नवंबर 2026 को जारी की गई हैं।

यह भी पढ़ें- नए साल 2027 में सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी 29 छुट्टियां, ओडिशा सरकार ने जारी की सूची

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।