विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नए साल 2027 में सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी 29 छुट्टियां, ओडिशा सरकार ने जारी की सूची

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:06 PM (IST)

ओडिशा सरकार ने वर्ष 2027 के लिए सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों की सूची जारी की है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. ओडिशा सरकार ने 2027 की छुट्टियों की सूची जारी की।

  2. सरकारी कर्मचारियों को कुल 29 अवकाश मिलेंगे।

  3. जनवरी से दिसंबर तक त्योहारों की पूरी जानकारी।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। नए साल 2027 को लेकर सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। अगले वर्ष किस दिन छुट्टी रहेगी और किन त्योहारों पर सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, इसकी पूरी सूची राज्य सरकार ने जारी कर दी है।

वर्ष 2027 के लिए कुल 29 सरकारी छुट्टियों के साथ वैकल्पिक (ऑप्शनल) अवकाश की सूची भी प्रकाशित की गई है। इस संबंध में राजस्व विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

जनवरी में दो सरकारी छुट्टियां रहेंगी। 14 जनवरी को मकर संक्रांति और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा। फरवरी में 11 तारीख को बसंत पंचमी की छुट्टी होगी।

वहीं, मार्च में सबसे अधिक पांच सरकारी छुट्टियां रहेंगी। छह मार्च को महाशिवरात्रि, 10 मार्च को ईद-उल-फितर, 22 मार्च को डोल पूर्णिमा, 23 मार्च को होली और 26 मार्च को गुड फ्राइडे का अवकाश रहेगा।

अप्रैल में तीन छुट्टियां घोषित की गई हैं। एक अप्रैल को उत्कल दिवस, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती एवं महाविषुव संक्रांति और 15 अप्रैल को श्रीराम नवमी का अवकाश रहेगा।

मई में 17 तारीख को ईद-उल-जुहा तथा 20 मई को बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा एवं पंडित रघुनाथ मुर्मु जयंती की छुट्टी रहेगी। जून में चार दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

चार जून को सावित्री अमावस्या, 14 जून को पहिली रज, 15 जून को रज संक्रांति और 16 जून को मुहर्रम का अवकाश रहेगा।

जुलाई में पांच तारीख को रथयात्रा की छुट्टी होगी। अगस्त में 17 तारीख को झूलन पूर्णिमा और 24 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा।

सितंबर में चार सितंबर को गणेश पूजा, छह सितंबर को नुआखाई (अगले दिन का अवकाश) और 30 सितंबर को महालया की छुट्टी घोषित की गई है।

अक्टूबर में सबसे अधिक छुट्टियां

अक्टूबर में सबसे अधिक छुट्टियां रहेंगी। दो अक्टूबर को गांधी जयंती, छह अक्टूबर को महा सप्तमी, सात अक्टूबर को महा अष्टमी, आठ अक्टूबर को महानवमी, 10 अक्टूबर को दशहरा, 15 अक्टूबर को कुमार पूर्णिमा और 29 अक्टूबर को दीपावली का अवकाश रहेगा।

वहीं, 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार चौथे शनिवार को पड़ने के कारण इसके लिए अलग से सरकारी छुट्टी घोषित नहीं की गई है।

इसके अलावा वैकल्पिक अवकाश के रूप में घोषित किए जाने वाले पांच अन्य त्योहार भी चौथे शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं। इसलिए उन्हें अवकाश की सूची में शामिल नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- ओलिव रिडले कछुओं का प्रजनन काल शुरू, ओडिशा तट पर 160 किमी दायरे में मछली पकड़ने पर लगी पाबंदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।