विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवात 'अकवान' का अलर्ट: वंदे भारत सहित 23 ट्रेनों का समय बदला, 12 राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा असर

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:38 AM (IST)

चक्रवात अकवान के संभावित प्रभाव के कारण ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 18 से 20 नवंबर के बीच 23 ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया है।

वंदे भारत सहित 23 ट्रेनों का समय बदला, 12 राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा असर

वंदे भारत सहित 23 ट्रेनों का समय बदला, 12 राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा असर

HighLights

  1. चक्रवात अकवान के कारण 23 ट्रेनों के समय में बदलाव।

  2. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 18 से 20 नवंबर तक लिया निर्णय।

  3. कुछ ट्रेनें आठ घंटे तक देरी से चलेंगी, वंदे भारत भी।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। चक्रवात अकवान के संभावित प्रभाव को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) ने 18 से 20 नवंबर के बीच चलने वाली 23 प्रमुख ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया है।

इनमें कई ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से रवाना किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों का संशोधित समय जांचने की अपील की है।

आठ घंटे तक की देरी से चलेंगी ट्रेनें

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 19 नवंबर को हावड़ा-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस (12663) और एसएमवीटी बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (15227) आठ घंटे विलंब से रवाना होंगी। चार्लापल्ली-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस (18046) और जूनागढ़ रोड-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (20838) सात घंटे देरी से चलेंगी।

विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुद एक्सप्रेस (20807) 20 नवंबर को पांच घंटे 30 मिनट, जबकि जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस (18448) 19 नवंबर और पलासा-कटक मेमू (68446) 20 नवंबर को पांच-पांच घंटे विलंब से रवाना होंगी।

वंदे भारत भी साढ़े तीन घंटे विलंब से चलेगी

भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस (20841), भुवनेश्वर-बेंगलुरु प्रशांति एक्सप्रेस (18463) और गुणुपुर-कटक मेमू (68434) 20 नवंबर को साढ़े तीन घंटे देरी से रवाना होंगी।

वहीं, 19 नवंबर को हावड़ा-एसएमवीटी बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12863) और शालीमार-वास्को डी गामा अमरावती एक्सप्रेस (18047) तीन घंटे विलंब से चलेंगी।

हावड़ा-चेन्नई मेल (12839) और एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12246) 19 नवंबर को ढाई घंटे देरी से रवाना होंगी।

इसके अलावा राउरकेला-गुणुपुर राज्यरानी एक्सप्रेस (18117), पटना-एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22644) और सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस (12704) 19 नवंबर को दो घंटे विलंब से चलेंगी।

भुवनेश्वर न्यू-विशाखापत्तनम इंटरसिटी एक्सप्रेस (22819) और पलासा-भुवनेश्वर मेमू (68420) 20 नवंबर को दो घंटे देरी से रवाना होंगी।

सिलचर-चार्लापल्ली एक्सप्रेस (15646) 18 नवंबर और शालीमार-चार्लापल्ली स्पेशल (08045) 20 नवंबर को एक-एक घंटे विलंब से चलेगी।

यह भी पढ़ें- चक्रवात 'अकवान' से निपटने की मेगा तैयारी: ओडिशा के 7 जिलों में हाई अलर्ट, 17 IAS अफसरों ने संभाली कमान

यह भी पढ़ें- ओडिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान 'अकवान', गोपालपुर में हाई अलर्ट; 11 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।