विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha: ओडिशा ने रचा खेल जगत में इतिहास, भुवनेश्वर कलिंग स्टेडियम में खुला देश का सबसे बड़ा खेल विज्ञान केंद्र

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Mon, 11 Dec 2023 08:29 PM (IST)

Odisha ओडिशावासियों के लिए बहुत गौरव की बात है कि भुवनेश्वर कलिंग स्टेडियम में देश का सबसे बड़ा खेल विज्ञान ...और पढ़ें

Odisha: ओडिशा ने रचा खेल जगत में इतिहास, भुवनेश्वर कलिंग स्टेडियम में खुला देश का सबसे बड़ा खेल विज्ञान केंद्र
Odisha: ओडिशा ने रचा खेल जगत में इतिहास, भुवनेश्वर कलिंग स्टेडियम में खुला देश का सबसे बड़ा खेल विज्ञान केंद्र

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में भारत के सबसे बड़े अत्याधुनिक खेल विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। इसी के साथ ओडिशा ने खेल की दुनिया में आज एक और नया इतिहास लिखा है।

खिलाड़ियों के लिए उच्चकोटि की व्यवस्थाएं

यह केंद्र भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा के साथ साझेदारी में स्थापित किया गया है। इस खेल विज्ञान केन्द्र में दिव्यांग एवं सक्षम, दोनो वर्गों के खिलाड़ियों के लिए उच्चकोटि की व्यवस्था की गई है। खासकर खिलाड़ियों को फिट रखने के लिए यह केन्द्र वरदान साबित होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि इस खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। शीर्ष उपकरणों और विशेषज्ञता को एकीकृत करके, यह केंद्र हमारे एथलीटों के विकास के लिए प्रेरणादायक होगा, जिससे वे अपनी पूरी क्षमता प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति ने एथलेटिक प्रदर्शन में क्रांति ला दी है, जिससे स्मार्ट प्रशिक्षण विधियों को सक्षम किया गया है। यह अत्याधुनिक सुविधा, देश में सबसे बड़ी, खेल उत्कृष्टता को पोषित करने के लिए ओडिशा की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस, केंद्र में सर्वोत्तम वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को शामिल किया गया है।

ये सुविधाएं हैं उपलब्ध

जानकारी के मुताबिक एक ही छत के नीचे खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं इस केन्द्र में उपलब्ध हैं। आवास से लेकर प्रशिक्षण तक, खेल विज्ञान केंद्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह न केवल ओडिशा के लिए, बल्कि देश भर के खिलाड़ियों के लिए एक वरदान होगा। इसमें माइंड लैब, रिहैबिलिटेशन लैब, रिकवरी लैब, गेट लैब, फंक्शनल लैब, पोस्टुरल लैब, बायोमैकेनिक्स लैब, पैरा-एथलीट परफॉर्मेंस लैब की सुविधा उपलब्ध की गई है।

किए गए हैं एक्सपर्ट नियुक्त

राज्य सरकार ने इस केन्द्र में विश्व स्तरीय उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं। यह खेल विज्ञान केंद्र उच्च प्रदर्शन के लिए जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को तैयार करने, घायल खिलाड़ियों को फिट रखने, खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक कौशल का परीक्षण करने के पहलुओं पर काम करेगा।

इसकी प्रतिपूर्ति के लिए यहां उच्च प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। फिजियोथेरेपिस्ट, बायोमैकेनिस्ट, स्ट्रेंथ एंड सेटिंग स्पेशलिस्ट, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, स्पोर्ट्स मेडिसिन डॉक्टर और स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट नियुक्त किए गए हैं। खेल विज्ञान केंद्र खिलाड़ियों के भविष्य को आकार देने और प्रेरित करने के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र होगा।

ये भी पढ़ें -

पिता मजदूर और मां खेत में करती है काम, बेटी ने घर पर पेट्रोल डाल कर लगा ली आग; पड़ोसी ने ये बताया

एक रेलगाड़ी, समान रास्ता, पर किराया अलग-अलग! भारतीय रेलवे में ये क्या हो रहा? समझिए पूरा मामला