Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाजार में शॉपिंग के लिए निकले थे दंपत्ति, कैनाल में गिरी कार, पति की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत नाजुक

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 29 May 2023 03:30 PM (IST)

    पति-पत्‍नी दोनों कल्‍याण नगर से तालदंडा कैनाल होते हुए नया बाजार के अपने रास्‍ते पर थे कि तभी इनके साथ यह हादसा हो गया। इनकी कार कैनाल में गिर गई। इस दुर्घटना में पति की मौत हो गई है जबकि पत्‍नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

    Hero Image
    कटक के तालडंडा नहर में गिरी कार पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

    संवाद सहयोगी,कटक। इन दिनों कटक शहर का विकास कार्य जोरों-शोरों से चल रहा है और उसी के तहत तालदंडा कैनाल का भी पुनः विकास कार्य जारी है। सोमवार की मध्यान्ह को एक दंपत्ति सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर बाजार जा रहे थे। इस दौरान तालदंडा कैनाल से कल्याण नगर से नया बाजार की तरफ जाने वाली सड़क में इनकी गाड़ी अचानक पलट गई और सीधे कैनाल में जा गिरी। इसे देखकर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें मौके से उद्धार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति की मौत, पत्‍नी की हालत गंभीर

    खबर पाकर मधुपाटना थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोगों का जमावड़ा भी मौके पर देखते ही देखते बढ़ने लगा। तुरंत एंबुलेंस को मौके पर लाया गया और गाड़ी के अंदर से दंपत्ति को बाहर निकालकर इलाज के लिए कटक बडा मेडीकल में भर्ती किया गया। जहां पर पति की मौत हो जाने की सूचना मिली है, जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।

    बाजार जाने के रास्‍ते हुआ हादसा

    चश्‍मदीदों के अनुसार, काफी दिनों से वहां कैनाल निर्माण का कार्य चलने के दौरान रास्ते के कुछ जगहों पर दरारें आई थीं। यह गाड़ी जैसे ही कल्याणी नगर के पास से नया बाजार की तरफ निकली, तभी सड़क धंस गई।

    सड़क के ढहने से पति-पत्नी दोनों गाड़ी सहित कैनाल के पानी में जा गिरे। पति-पत्नी को बड़े मुश्किल से पानी से निकाला गया और मौके पर एंबुलेंस पहुंचने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर पति की मौत हो गई है जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

    60 साल के आसपास होगी दंपत्ति की उम्र

    इनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुटी है। कैनाल के अंदर गिरने वाली कार को बाहर निकालने के लिए प्रयास की जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, ये दोनों बाजार से खरीददारी करने के लिए निकले थे। दंपत्ति की उम्र लगभग 60 साल के अंदर होने का अनुमान लगाया जा रहा है।