Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: दुलंगा कोयला खदान में बस पलटने से बड़ा हादसा, 1 की मौत और 6 घायल

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 10:23 AM (IST)

    Odisha News सुंदरगढ़ जिले के हेमगीर प्रखंड अंतर्गत दुलंगा कोयला खदान में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 6 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। ...और पढ़ें

    Hero Image
    दुलंगा कोयला खदान में पलटी बस। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, राउरकेला। सुंदरगढ़ जिले के हेमगीर प्रखंड अंतर्गत दुलंगा कोयला खदान में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 6 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मृतक पुडापाली क्षेत्र के नित्यानंद प्रधान है। शिफ्ट चेंज के दौरान ऑपरेटरों को ले जा रही बस खदान के अंदर पलट गई। बस में 30 से अधिक ऑपरेटर सवार थे।

    बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायलों का ब्रजराजनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, अन्य ऑपरेटरों और श्रमिकों ने काम बंद कर एनटीपीसी दुलंगा कंपनी कार्यालय के बाहर जमा हो गए है।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें-

    Odisha News: कटक में रह रही 5 पाकिस्तानी महिलाएं, देश छोड़ने को मिला नोटिस

    Odisha News: ढाबा मालिक को डकैती के बाद गोली मारकर भागे बदमाश, पुलिस की फायरिंग में 2 घायल