Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में कद्दावर भाजपा नेता पर अज्ञात हमलावरों ने किया हमला, गाड़ी पर फेंके पत्थर

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 10:42 AM (IST)

    खुर्दा जिले में भाजपा नेता प्रकाश रणबिजुली पर अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर पथराव किया जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वे खुर्दा-बाटमंगला मार्ग पर यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रणबिजुली ने 2024 में बेगुनिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। भाजपा नेताओं ने इसे राजनीतिक साजिश बताकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

    Hero Image
    हमलावरों के हमले से क्षतिग्रस्त कार। (फोटो जागरण)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। खुर्दा जिले में भाजपा नेता प्रकाश रणबिजुली पर गुरुवार को अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। यह हमला उस समय हुआ जब रणबिजुली अपनी कार से खुर्दा-बाटमंगला मार्ग पर यात्रा कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों के अनुसार, दोपहर के समय कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए उन पर पथराव किया। हमले में वाहन की पिछली विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, प्रकाश रणबिजुली को किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई है।

    घटना की सूचना मिलते ही खुर्दा टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सबूत जुटाए हैं और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

    2024 में लड़ा था विधानसभा चुनाव

    प्रकाश रणबिजुली ने वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर बेगुनिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और वे पार्टी के सक्रिय नेताओं में गिने जाते हैं।

    इस हमले की निंदा करते हुए भाजपा नेताओं ने इसे एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताया है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

    गौरतलब है कि इससे पहले जून माह में अनुगुल जिले के पाललहडा उपखंड स्थित रोहिला गांव में भाजपा के एक अन्य नेता तपन साहू पर भी जानलेवा हमला हुआ था। उस घटना में साहू को गंभीर रूप से घायल अवस्था में गांव के तालाब के पास पाया गया था।

    हमलावरों ने उन पर लोहे की पाइपों से हमला किया था, जिससे उनके सिर, आंखों और हाथों में गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।