Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा स्वास्थ्य मंत्री गोलीकांड में बड़ा खुलासा... बिजनेस पार्टनर को 1 दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

    By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 07:46 PM (IST)

    ओड़िशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मारने के बाद एक और घटना सामने आई। उनके बिजनेस पार्टनर संजय नंदा को एक दिन पहले जान से मारने की धमकी मि ...और पढ़ें

    Hero Image
    ओड़िशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मारने के बाद एक और घटना सामने आई।

    भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओड़िशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मारने के बाद एक और घटना सामने आई। उनके बिजनेस पार्टनर संजय नंदा को एक दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। संजय ने सुंदरगढ़ टाउन थाना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। खबरों के मुताबिक, कुछ बदमाशों ने संजय से 50 लाख रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी थी। संजय नंदा मां तारिणी ट्रांसपोर्ट के मालिक हैं और इसमें नव दास की हिस्सेदारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ASI ने मारी थी गोली

    गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री नव दास को सुबह करीब 11.30 बजे उस समय गोली मार दी गई जब वह ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जैसे ही वह कार्यक्रम स्थल के पास सड़क पर कार से उतरे, उन्हें गोली मार दी गई। ब्रजराजनगर गांधी चौक पुलिस चौकी के एएसआई गोपालकृष्ण दास ने उन पर गोली चला दी, जो उनके सीने में लगी।

    कारण अभी भी अंजान

    गंभीर रूप से घायल नव दास को झारसुगुड़ा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद विमान से एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर लाया गया है। उन्हें भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि एएसआई गोपालकृष्ण दास ने स्वास्थ्य मंत्री पर गोली क्यों चलाई।

    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना की जांच अपराध शाखा से कराने का आदेश दिया है, जिसके बाद शाखा ने एक विशेष टीम का गठन किया है। टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है जबकि क्राइम ब्रांच के एडीजी अरुण बोथरा भी वहां गए हैं।