Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Weather: ओडिशा में भीषण गर्मी की चेतावनी, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की आशंका; बारिश को लेकर भी आया अपडेट

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 12:40 PM (IST)

    ओडिशा में अगले तीन दिनों में तापमान बढ़ने की आशंका है कुछ स्थानों पर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुंदरगढ़ और टिटिलागढ़ में अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। दक्षिण ओडिशा के कुछ जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। प्रदेश में मानसून की स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।ऐसे में 9 जून को तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आगे भीषण गर्मी और असहनीय लू की स्थिति की भविष्यवाणी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सुंदरगढ़, सोनपुर और देवगढ़ में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, बरगढ़, टिटिलागढ़, भवानीपटना, मालकानगिरी और नयागढ़ में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

    सुंदरगढ़ और टिटिलागढ़ में 10 जून को 44 डिग्री सेल्सियस तापमान छूने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार संबलपुर और बलांगीर में तापमान 43 डिग्री, भवानीपटना, फूलवाणी, देवगढ़, नुआपड़ा और बौद्ध में 42 डिग्री रहने के आसार हैं।

    बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम और गजपति में रविवार को लू चलने की संभावना है।

    वहीं दक्षिण ओडिशा के गंजाम, गजपति, कोरापुट, मलकानगिरी और रायगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

    इन जगहों पर बारिश होने की संभावना

    बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम और गजपति में सोमवार को असहनीय गर्मी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

    हालांकि, रायगढ़ा, मलकानगिरी और कोरापुट में तेज हवाओं के साथ आंधी आने का अनुमान है। 10 और 11 जून को पश्चिम ओडिशा और दक्षिण ओडिशा में कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। शनिवार को टिटलागढ़ में 13 मिमी, सुंदरगढ़ में 11.6 मिमी और नवरंगपुर में 5 मिमी बारिश हुई है।

    यहां उल्लेखनीय है ओडिशा में मानसून जून के प्रारंभ से ही आंख मिचौली खेल रहा है। एक जून से प्रदेश में मानसून आने की और सक्रिय होने की बात कही जा रही थी, परन्तु ऐसा नहीं हुआ और प्रदेश के लोगों को जून महीने में पड़ने वाली भीषण गर्मी से अब दो-चार होना पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो यह स्थिति आगामी दिनों में जारी रहेगी।