Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bargarh Lok Sabha Chunav Result: बारगढ़ लोकसभा सीट पर BJP के प्रदीप पुरोहित ने लहराया परचम, इतने मिले वोट

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:36 PM (IST)

    Bargarh Lok Sabha Election Result 2024 ओडिशा की बारगढ़ लोकसभा सीट पर भी लोगों की निगाहें चुनावी नतीजों पर टिकी हैं। पिछले चुनाव में बारगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेश पुजारी को कुल 581245 वोट के साथ जीत हासिल हुई थी। इस बार इस संसदीय क्षेत्र से 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। इस सीट पर 20 मई को मतदान हुआ था।

    Hero Image
    बारगढ़ लोकसभा सीट पर इनके बीच है मुकाबला

    डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। Bargarh Lok Sabha Election Result 2024 ओडिशा की बारगढ़ सीट पर 7 प्रत्याशियों ने अपनी चुनावी मैदान में किस्मत आजमाई। इस सीट पर कड़ा मुकाबला बीजद की प्रत्याशी परिणीता मिश्रा और भाजपा के प्रदीप पुरोहित के बीच रहा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रदीप पुरोहित ने 716359 वोटों के साथ जीत दर्ज कराई है। वहीं, बीजद की परिणीता मिश्रा को 464692 वोट मिले हैं। दोनों उम्मीदवारों के मतों के बीच 251667 सीटों का अंतर है।

    इनके अलावा इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार संजय भोई 93551 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं बसपा के जयराम बाग को 9322 वोट मिले हैं।

    इनके अलावा इस सीट से कांग्रेस के संजय भोई और बसपा के जयराम बाग की किस्मत दांव पर लगी हुई है। बाकी के 2 उम्मीदवार निर्दलीय और 1 प्रत्याशी को राष्ट्रीय अपनी पार्टी ने टिकट दिया है।

    इस बार कौन से प्रत्याशी इस सीट पर चुनाव मैदान में हैं

    जयराम बाग- (बहुजन समाज पार्टी)

    परिणीता मिश्रा- (बीजू जनता दल)

    प्रदीप पुरोहित- (भारतीय जनता पार्टी)

    संजय भोई- (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)

    देविका सिका- (राष्ट्रीय अपनी पार्टी)

    ज्ञानेंद्र बेहरा- (निर्दलीय)

    प्रभात कुमार धरूआ- (निर्दलीय)

    1952 में हुए लोकसभा चुनाव में शामिल नहीं थी बारगढ़ (Bargarh) संसदीय सीट

    बरगढ़ लोकसभा लोकसभा सीट साल 2000 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में सीट अस्तित्व में आई। इस संसदीय क्षेत्र में 7 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। बता दें कि बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र होने के साथ ही विधानसभा सीट भी है।

    देश के पहले साल 1952 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान इस निर्वाचन क्षेत्र का गठन नहीं हुआ था। पिछली बार हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के सुरेश पुजारी विजयी बने थे और इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रसन्ना आचार्य थे।

    ये भी पढ़ें-

    Aska Lok Sabha Election Result 2024: अस्का लोकसभा सीट पर किसका चलेगा दांव? इन प्रत्‍याशियों ने आजमाई किस्मत

    Balasore Lok Sabha Chunav Result 2024: बालासोर सीट पर किसके सिर पर सजेगा ताज? 11 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर