Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कड़ी सुरक्षा के बीच सामूहिक नमाज के बाद दफनाया गया पुरी बलंगा पीड़िता का शव, नम हुई सभी की आंखें

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 06:31 PM (IST)

    पुरी जिले के बलंगा में पीड़िता का कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। उपमुख्यमंत्री और विधायक ने परिवार को सांत्वना दी। पीड़िता के पिता द्वारा कब्र खोदने का दृश्य हृदयविदारक था। पुलिस मीडिया से बचने के लिए परिवार को अज्ञात स्थान पर ले गई थी। बीजेडी ने घटना को लेकर 7 अगस्त को पुरी में बंद का आह्वान किया है।

    Hero Image
    कड़ी सुरक्षा के बीच सामूहिक नमाज के बाद दफनाया गया पुरी बलंगा पीड़िता का शव। (फोटो-एक्स)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। दो सप्ताह तक संघर्ष के बाद जीवन की जंग हार चुकी पुरी जिले के बलंगा पीड़िता का सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    सामूहिक नमाज अदा करने के बाद उसके शव को दफनाया गया। इससे पहले उपमुख्यमंत्री प्रभाति परिड़ा और पिपिली विधायक आश्रित पटनायक बलंगा पहुंचे थे। रविवार रात 11 बजे पीड़िता का शव भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचा था।

    गांव में शव पहुंचते ही एक गहरी चुप्पी छा गई थी। प्रियजनों का दुख असहनीय था। सबसे दर्दनाक दृश्य था, पीड़िता की कब्र खोदना।

    परिपक्व उम्र में मृत्यु के बाद कब्र खोदना अगली पीढ़ी के लिए सामान्य माना जाता है, लेकिन आज जब पीड़िता के पिता मीर लियाकत अली अपनी बेटी की कब्र खोद रहे थे, तब वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गई थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वही हाथ जो कभी उस बच्ची को गोदी में लेकर प्यार किया करते थे, वे आज कांप रहे थे कब्र खोदते समय। आंखों से आंसू बह रहे थे, गला रुंधा हुआ था। जैसे-जैसे कब्र खोदी जा रही थी, माहौल और अधिक भावुक होता जा रहा था।

    7 फुट लंबी और 3 फुट चौड़ी कब्र को खोदने में उन्हें एक घंटे से अधिक समय लगा। परिजन, पड़ोसी और गांव वाले सभी वहां मौजूद थे। किसी के भी मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल रहा था। सभी पीड़िता की मृत्यु से शोकाकुल थे।

    मीडिया से बचने के लिए पिछली रात से पीड़िता के घर पर ताला पड़ा था और परिवार को पुलिस किसी अज्ञात स्थान पर ले गई थी। थाना इंस्पेक्टर भी घंटों तक थाना से गायब थे। दोपहर के भोजन के समय कुछ देर के लिए वे थाना पहुंचे और फिर तुरंत चले गए। अन्य रिश्तेदार भी मीडिया के सामने नहीं आए।

    उधर, तीन युवकों के बाइक से आकर पीड़िता के शरीर को जलाने की घटना का जिक्र करने वाले दुखी श्याम भी अब नजर नहीं आ रहे हैं। बताया गया कि पिछली रात वे करीब आधे घंटे तक डीएसपी की पूछताछ का सामना कर चुके हैं।

    अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस के दबाव में वे अब मीडिया का सामना नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने उनसे क्या पूछा, वे क्यों चुप हो गए, ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं लेकिन कोई जवाब देने वाला नहीं है

    इससे पहले पुलिस ने यह स्पष्ट किया था कि इस घटना के पीछे किसी और का हाथ नहीं है और पीड़िता के पिता का एक वीडियो बयान जारी कर अपील की गई थी कि बेटी की मृत्यु को लेकर कोई राजनीति न की जाए। ऐसे में डीएसपी द्वारा दुखी श्याम से की गई पूछताछ में आखिर क्या जानना चाहा गया, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है।

    अंतिम संस्कार के बाद अब पुलिस घटना के पीछे के कारणों और कार्रवाई के लिए तैयार हो रही है।लेकिन इससे पहले इस घटना और इससे जुड़े पात्रों को लेकर कई सवाल खड़े हो चुके हैं। इतनी कम उम्र में पीड़िता मानसिक तनाव में क्यों थी? यदि उन्होंने खुदकुशी की तो तीन युवकों की बाइक गैंग की कहानी किसने गढ़ी?

    ऐसे कई सवालों के जवाब खोजे जा रहे हैं। गांव के चबूतरे से लेकर हाट तक ऐसी चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन सभी लोग मौन रहना ही उचित मान रहे हैं।

    बलंगा घटना को लेकर 7 अगस्त को 6 घंटे बंद करेगी बीजू जनता दल

    वहीं, बीजू जनता दल (बीजेडी) ने पुरी जिले के बलंगा घटना को लेकर 7 अगस्त को पुरी में 6 घंटे के ‘बंद’ का आह्वान किया है। यह बंद पालन 7 अगस्त की सुबह 6 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा।

    बीजेडी ने सोमवार को पुरी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए बीजू जनता दल ने मांग की है कि सरकार को इस घटना की सच्चाई सामने लानी चाहिए। बीजेडी ने यह भी आरोप लगाया है कि जानबूझकर दोषी की पहचान नहीं की जा रही है।

    पुरी जिला बीजेडी अध्यक्ष उमाकांत सामंतराय ने कहा कि अगर सच्चाई तुरंत सामने नहीं लाई गई, तो बीजेडी अपना आंदोलन जारी रखेगी।

    इस बीच, भाजपा ने कहा है कि ओडिशा सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। जो भी दोषी है, उसकी गिरफ्तारी हो रही है और कार्रवाई भी की जा रही है। भाजपा नेता अमर नायक ने कहा कि बीजेडी को राजनीति किए बिना बहस में आना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- 

    टोना-टोटका के शक में पीट-पीटकर की हत्या, फिर गुप्तांग काटकर नहर में फेंका शव; 13 आरोपी गिरफ्तार