विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha: राकेश टिकैत और उनके समर्थकों पर हमला करने का प्रयास, गाड़ी पर पथराव

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Fri, 19 Mar 2021 08:15 PM (IST)

Odisha ओडिशा में किसान नेता राकेश टिकैत गुरुद्वारा से दर्शन कर लौट रहे थे तभी देव सेना के कार्यकर्ता उनके ...और पढ़ें

राकेश टिकैत और उनके समर्थकों पर हमला करने का प्रयास, गाड़ी पर पथराव। फाइल फोटो
राकेश टिकैत और उनके समर्थकों पर हमला करने का प्रयास, गाड़ी पर पथराव। फाइल फोटो

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Odisha: ओडिशा में जाजपुर जिले के चंडीखोल में किसान महापंचायत को संबोधित कर लौट रहे किसान नेता राकेश टिकैत व उनके समर्थकों पर शुक्रवार को कटक गुरुद्वारा के सामने हमला करने का प्रयास किया गया है। हमला करने वालों की पहचान देव सेना के कार्यकर्ताओं के रूप में हुई है। इस हमले में किसान नेता राकेश टिकैत को तो कुछ नहीं हुआ है, मगर करीबन आधे घंटे तक गुरुद्वारा के सामने अफरातफरी की स्थिति बनी रही। राकेश टिकैत गुरुद्वारा से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी देव सेना के कार्यकर्ता उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। देव सेना के कार्यकर्ताओं ने टिकैत की गाड़ी पर पथराव भी किया। टिकैत के पोस्टर फाड़ने को लेकर इस तरह का वाकया होने की बात पता चली है। सूचना मिलते ही मालगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। देव सेना के एक सदस्य अविनाश महांति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने ऐसा क्यों किया पुलिस पूछताछ कर रही है।

जाजपुर जिले के चंडीखोल में नव निर्माण किसान संगठन की तरफ से आयोजित महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान भाग लिए थे। किसान नेता यहां पर एकत्र होकर शक्ति प्रदर्शन किया है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अक्षय कुमार के नेतृत्व में किसान नेता राकेश टिकैत, गुरूनाम सिंह चंदुनी, कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकिम, वरिष्ठ पत्रकार रवि दास प्रमुख इसमें शामिल हुए और केंद्र सरकार के काले कृषि कानून का विरोध किया। कहा कि कृषि कानून वापस ना लिए जाने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इस महापंचायत में राज्य के सभी 30 जिला से पांच हजार से अधिक किसानों ने शिरकर की।

गौरतलब है कि तीनों कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली के चारों बॉर्डर (सिंघु, शाहजहांपुर, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर) पर किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। इस बीच आगामी 26 मार्च को किसानों ने एक बार फिर भारत बंद का एलान किया है। इसके तहत किसान आंदोलन के चार महीने 26 मार्च को पूरे होने के मौके पर राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान के दौरान दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान 12 घंटे तक बंद रहेंगे। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक भारत बंद रहेगा। इसके दो दिन बाद यानी 28 मार्च को तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों की प्रतियों का होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 29 मार्च को होली का त्योहार है।