विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली पर रेलवे का तोहफा: अब एक्सप्रेस बनकर रेगुलर चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, रेलमंत्री ने ओडिशा CM को दी जानकारी

Published: Wed, 04 Mar 2026 10:16 AM (IST)

होली के अवसर पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को ...और पढ़ें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। फाइल फोटो

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। होली खास अवसर पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा को एक बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को एक पत्र लिखकर बताया है कि 3 स्पेशल ट्रेनों के रेगुलराइजेशन की मांग को मान लिया गया है। ये ट्रेनें एक्सप्रेस बनाकर चलाई जाएंगी।

रेलमंत्री Ashwini Vaishnav ने पत्र में बताया है कि शालीमार-भंजपुर, चर्लापल्ली - शालीमार और भंजपुर-पुरी स्पेशल ट्रेनों के रेगुलराइजेशन को मंजूरी दे दी गई है। अब ये ट्रेनें एक्सप्रेस के तौर पर स्थायी रूप से चलेंगी।

08007/08008 शालीमार भंजपुर स्पेशल को 18015/18016 शालीमार-भंजपुर एक्सप्रेस के तौर पर जलेश्वर, बस्ता, रूपसा, जुगपुरा, बेतनोटी, कृष्णचंद्रपुर, जमसोल और बारीपदा के रास्ते चलाया जाएगा।

वहीं, 07225/07226 चर्लापल्ली - शालीमार स्पेशल को 17065/17066 चर्लापल्ली - शालीमार अमृत भारत एक्सप्रेस के तौर पर ब्रह्मपुर, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर क्योंझर रोड, भद्रक और बालासोर के रास्ते चलाया जाएगा।

जबकि, 08011/08012 भंजपुर - पुरी स्पेशल को ट्रेन नंबर 18017/18018 भंजपुर - पुरी एक्सप्रेस के तौर पर चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के नियमित चलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी और उन्हें वेंटिंग लिस्ट से छुटकारा मिल जाएगा। इन ट्रेनों से काफी संख्या में पर्यटक भी आते हैं। ऐसे में उन्हें भीड़भाड़ से राहत मिलेगी

यह भी पढ़ें- ओडिशा सीमा से जुड़े 15 माओवादियों ने महासमुंद में किया सरेंडर, 3 एके- 47 समेत 14 हथियार सौंपे

यह भी पढ़ें- ओडिशा में जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, पड़ोसी ने 'डायन' बताकर हंसिये से काटा और फिर लगा दी आग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।