Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवीन बाबू को नींद में भी दिखाई दे रहा कमल : अमित शाह

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 08 Sep 2017 05:09 PM (IST)

    राजधानी भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संब ...और पढ़ें

    Hero Image
    नवीन बाबू को नींद में भी दिखाई दे रहा कमल : अमित शाह

    जागरण संवाददाता भुवनेश्वर

    राजधानी भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नवीन सरकार को उखाड़कर फेंक देने का आह्वान किया और कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को राज्य के पंचायत चुनाव के बाद से नींद में भी केवल कमल का फूल नजर आ रहा है। इस सम्मेलन में पूरे राज्य से करीब एक लाख भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि देश आज विकास के पथ पर अग्रसर है, मगर ओडिशा इससे पीछे छूट गया है। केंद्र की मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर आज तक भ्रष्ट्राचार का आरोप नहीं लगा है। लेकिन ओडिशा में ऐसा हो रहा है। हमारी सरकार गरीबों, किसानों, आदिवासियों, दलितों की सरकार है। मोदी जी ने रात दिन एक कर देश के गरीबों के 2 करोड़ 60 लाख महिलाओं को रसोई गैस उपलब्ध कराया है। उन्होंने ने देश का सम्मान दुनिया में बढ़ाने का काम किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाह ने कहा कि आज मैं यहां भाजपा का हिसाब देने नहीं बल्कि 18 साल के नवीन सरकार का हिसाब मांगने आया हूं। उन्होंने कहा आज की तारीख में जहां पर भी भाजपा की सरकार हैं, वहां 18 साल में विकास एक से लेकर 100 तक पहुंच गया है, मगर ओडिशा वहीं का वहीं रह गया है। आज ओडिशा के हर घर में शुद्ध पानी नहीं है, 24 घंटे बिजली नहीं है। शौचालय नहीं है, स्वास्थ्य सेवा नहीं, रोड नहीं है, कारखाना नहीं है। जब हर बात का कोई जवाब ही नहीं है तो साफ है कि नवीन बाबू ने 18 साल में इस राज्य में केवल गरीबी और बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया है। कहा कि देश के अन्य राज्यों में ओडिशा से कर्मचारी और मजदूर जाते हैं। ओडिशा का कोई व्यक्ति गुजरात जाकर वहां विकास कर सकता है तो वह ओडिशा का विकास कैसे नहीं कर पाया। वह इसलिए क्योंकि यहां पर 18 साल से एक गैर जिम्मेदार सरकार चल रही है। हम ऐसी सरकार की परिकल्पना करना चाहते हैं जो अपने मां बाप की सेवा कर बिना पलायन किए अपने जिले में रोजगार पा सके।

    केंद्र की मोदी सरकार अब तक बिजली की 106 योजना बना चुकी है। लेकिन ओडिशा सरकार का ट्रांसफार्मर जल गया है, ऐसे में मोदी सरकार के विकास की बिजली यहां के गांवों तक नहीं पहुंच पाती। ऐसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना जरूरी है। ऐसी सरकार लाइए जो मोदी के नेतृत्व में ओडिशा का विकास कर सके। टूरिजम का हब बना सके, उद्योग लगा सके। नवीन बाबू ऐसा नहीं कर सकते हैं। जब यहां पर भाजपा की सरकार बनेगी तभी इस राज्य का विकास होगा। उन्होंने कहा कि मैं पंचायत चुनाव के लिए ओडिशा की जनता का धन्यवाद करता हूं, इससे नवीन बाबू की नींद उड़ गई है। अब उन्हें नींद में भी कमल का फूल दिखाई दे रहा है। कहा कि 2019 में यहां भाजपा की सरकार बनेगी।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सरकार में ओडिशा का अधिकार नहीं मिलता था मगर हमारी सरकार ने सूद के साथ दिया है। हमने राज्य को 4 लाख करोड़ रुपया देकर अपना फर्ज निभाया है। नवीन बाबू इस रुपये को राज्य की जनता तक पहुंचाना आपका फर्ज हैं। उन रुपयों की बंदरबांट की गई है। हमारी सरकार आने दीजिए सबको जेल में डाल दिया जाएगा।

    इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान, जुएल ओराम, भाजपा ओडिशा प्रभारी अरुण ¨सह, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र आदि अन्य भाजपा नेताओं संबोधित किया और नवीन पटनायक सरकार को उखाड़ फेंकने के साथ 2019 में भाजपा की सरकार बनाने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 120 टारगेट को पूरा करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया।