Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा सरकार ने आस्था स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को प्रकृति मित्र 2025 से किया सम्मानित

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 08:21 PM (IST)

    ओडिशा सरकार ने आस्था स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को प्रकृति मित्र 2025 सम्मान से सम्मानित किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री गणेश राम सिंह खूंटिया ने यह सम्मान दिया। डॉक्टर बंकिम मोहंती को प्रमाण पत्र और 20 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। डॉक्टर मोहंती ने पर्यावरण संतुलन के महत्व पर जोर दिया।

    Hero Image
    आस्था स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को प्रकृति मित्र 2025 से किया गया सम्मानित। (जागरण)

    लावा पांडे, बालेश्वर। ओडिशा सरकार द्वारा आस्था स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को 'प्रकृति मित्र 2025' सम्मान से सम्मानित किया गया । विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इस सम्मान से नवाजा गया।

    वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री श्री गणेश राम सिंह खूंटिया ने अपने करकमलों से यह सम्मान प्रदान किया । इस मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

    प्रशंसा और प्रोत्साहन के प्रतीक के रूप में माननीय सचिव आस्था स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डॉक्टर बंकिम मोहंती को प्रमाण पत्र और 20 हजार रुपए पुरस्कार राशि प्रदान किया गया।

    जागरण से बातें करते हुए डॉक्टर बंकिम मोहंती ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाना हमारे लिए और संस्था के लिए गर्व की बात है।

    उन्होंने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाए रखना अति आवश्यक है तथा सभी नागरिकों को चाहिए कि वह एक-एक पेड़ प्रतिवर्ष अवश्य लगाए क्योंकि एक वृक्ष एक जीवन के समान होता है।

    यहां उल्लेखनीय है कि डॉक्टर बंकिम मोहंती को इसके पहले भी राज्य सरकार के द्वारा कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है तथा भारत सरकार के द्वारा भारत शिक्षा रत्न अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें