Puri Jagannath Temple: श्रीजगन्नाथ जी को भक्त ने दान किया चंद्र-सूर्य, 319 ग्राम सोना व 822 ग्राम चांदी से है निर्मित
Puri Jagannath Temple श्रीजगन्नाथ जी को एक भक्त ने 319 ग्राम सोना एवं 822 ग्राम चांदी से निर्मित चंद्र-सूर्य दान में दिए हैं। श्रीमंदिर प्रशासक ने बताया कि आगामी दिनों में महाप्रभु को यह आकर्षक चंद्र-सूर्य लागी किया जाएगा।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। महाप्रभु श्री जगन्नाथ, प्रभु बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के लिए एक भक्त ने सोने से बना चन्द्र-सूर्य दान किया है। इस भक्त का नाम पद्मचरण पात्र है। भुवनेश्वर के रहने वाले भक्त पात्र ने परिवार के साथ श्रीक्षेत्र धाम पुरी पहुंच कर श्रीमंदिर कार्यालय में मुख्य प्रशासक की उपस्थिति में महाप्रभु के उद्देश्य से यह दान दिया गया है। पात्र ने तीनों ठाकुरों के लिए तीन सोने के चन्द्र-सूर्य दान किया है, जो कि अत्यंत ही सुन्दर एवं आकर्षक है। इस चन्द्र-सूर्य में 319 ग्राम सोना एवं 822 ग्राम चांदी लगायी गई है।
श्रीमंदिर प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि आगामी दिनों में यह नया चंद्र एवं सूर्य महाप्रभु को लगाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य प्रशासक ने श्री पात्र को महाप्रभु का खंडुआ देकर सम्मानित किया है। इससे पहले भुवनेश्वर के एक भक्त शिव प्रसाद पंडा ने भी महाप्रभु के लिए 21 किलो चांदी दान कर चर्चा का केन्द्र बने थे। श्री पंडा रत्न सिंहासन में चतुर्धा मूर्तियों के साथ अधिष्ठित भूदेवी, श्रीदेवी एवं दक्षिणी घर में बिजे मदनमोहन का नये प्रभा निर्माण के लिए चांदी दान किए थे।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी को एक भक्त ने दान की 21 किलो चांदी
नए साल के शुरुआत में ही एक भक्त ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी को 21 किलो चांदी दान की थी। इस भक्त का नाम शिव प्रसाद पंडा है और ये भुवनेश्वर का रहने वाला है। पंडा अपने परिवार के साथ श्रीमंदिर मुख्य कार्यालय गए थे और श्रीमंदिर के मुख्य प्रशासक को यह चांदी महाप्रभु के उद्देश्य से प्रदान की। जानकारी के मुताबिक पंडा ने रत्न सिंहासन में विराजमान चतुर्धा विग्रह के साथ अधिष्ठित भूदेवी, श्रीदेवी तथा मदन मोहन के नए प्रभा निर्माण के लिए यह चांदी दान की थी। यहां उल्लेखनीय है कि मदनमोहन, भूदेवी, श्रीदेवी महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की चलंति प्रतिमा हैं। विभिन्न पर्व के मौके पर इन चलंति विग्रहों के जरिए ही नीति सम्पन्न की जाती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।