Odisha Budget Session: विधानसभा अध्यक्ष की रूलिंग का कांग्रेस एवं भाजपा के विधायकों ने किया विरोध
Odisha Legislative Budget Session ओडिशा विधानसभा बजट अधिवेशन के दूसरे दिन प्रश्नकाल आरंभ होते ही विरोधी दल के सदस्यों ने हंगामा मचाया।
भुवनेश्वर, जेएनएन। विधानसभा बजट अधिवेशन के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही हंगामा शुरू हो गया। प्रश्नकाल आरंभ होते ही विरोधी दल के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे विधानसभा केअध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने सदन की कार्यवाही को पहले 11 बजे तक एवं फिर अपराह्न तीन बजे तक मुलतवी घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक विरोधी दल के सदस्य शुक्रवार को सदन के मध्य भाग में आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने विरोधी दलों के प्रदर्शन करते समय का दृश्य मीडिया में प्रसारण एवं प्रकाशन पर रोक लगाते हुए रूलिंग जारी किया था। इसी रूलिंग को वापस लेने की मांग करते हुए शनिवार को विरोधी दल के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही के प्रारंभ से ही हंगामा शुरू कर दिया। इससे एक भी मिनट सदन की कार्यवाही नहीं चल पायी।
गौरतलब है कि विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार को रूलिंग दिया था कि अब गृह के मध्य भाग में आकर यदि कोई सदस्य विरोध प्रदर्शन करता है तो फिर उसकी खबर मीडिया में ना ही प्रकाशित की जाएगी और ना ही टीवी पर दिखाई जाएगी। उस सदस्य के नाम का भी उल्लेख नहीं होगा। इसी रूलिंग को वापस लेने की मांग पर कांग्रेस एवं भाजपा के विधायक अडिग रहे। इससे विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को पहले 11 बजे तक मुलतवी रखा था।
Gujarat: संघ प्रमुख माेहन भागवत ने किया गुजरात RSS मुख्यालय का उद्घाटन
11 बजकर 39 मिनट पर पुन: सदन की कार्यवाही शुरू हुई मगर विरोधी दल के सदस्यों का विरोध प्रदर्शन जारी रहने से विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को अपराह्न तीन बजे तक मुलतवी घोषित कर दिया।
Gujarat: अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे अल्पेश ठाकोर, कूच की दी धमकी
खेल-खेल में बच्चों ने लगा दी आग, सात बचचे जिंदा जले; तीन की मौत