खेल-खेल में बच्चों ने लगा दी आग, सात बच्चे जिंदा जले; तीन की मौत
गुजरात के पोरबंदर में बचचों ने खेल-खेल में झोपड़े में आग लगा दी जिससे सात बच्चे बुरी तरह झुलस गये जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के पोरबंदर जिले में शुक्रवार रात दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव खेत में बने झोपड़े में अचानक आग लगने से यहां खेल रहे सात बच्चे गंभीर रुप से झुलस गये। जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई है। फिलहाल दो बच्चों को इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस का काफिला पहुंच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।
जानकारी के मुताबिक पोरबंदर के हनुमानगढ़ क्षेत्र में स्थित तरसाई गांव की यह घटना है। यहां खेत में बने एक झोपड़े में गत रात सात बच्चे खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों ने माचिस की तिल्ली से चूल्हे में आग लगाई और एकाएक आग भभक उठी। आग की चपेट में बच्चे आ गये। बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास व गांव के लोग पहुंच गये। देखते ही देखते आग 25 फुट ऊंचाई तक फैल गई। इस दुर्घटना में सात में से दो बच्चों ने भागकर जान बचा ली, जबकि पांच बच्चे वहीं ढेर हो गये। जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि अन्य दो बच्चे घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि यहां खेत में बने झोपड़े में सात बच्चे खेल रहे थे। उनके मां-बाप खेतों में काम कर रहे थे। खेल-खेल में बच्चों ने चूल्हे में माचिस की तिल्ली फेंकी इससे भभकी आग ने झोपड़े को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक लगी इस आग में सभी सात बच्चे फंस गये। इनमें से दो भाग निकले, जबकि तीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि दो बच्चे घायल है। पुलिस ने बताया कि घायल बच्चों की हालत स्थिर है। उनका उपचार चल रहा है। घटना के चलते गांव में शोक का माहौल छां गया है। फिलहाल मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।
Maharashtra: शादी टूटने से गुस्साए लड़के ने की मां-बेटी को जलाने की कोशिश