Odisha: भुवनेश्वर में चोरी के बाद महिला से दुष्कर्म, बच्ची पर चाकू रखकर की दरिंदगी; तीन गिरफ्तार
भुवनेश्वर में दो चोरों ने पहले 29 वर्षीय महिला के फ्लैट में चोरी की फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आटो चालक सहित दोनों मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है।महिला ने आरोप लगाया कि मास्क पहने हुए दो चोर पहले उसके फ्लैट में घुसे और चोरी की। इस बीच उसकी नींद खुली तो बच्ची पर चाकू रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भुवनेश्वर में दो चोरों ने पहले 29 वर्षीय महिला के फ्लैट में चोरी की, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आटो चालक सहित दोनों मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता अपनी दो वर्ष की बेटी के साथ विस्थापितों के लिए बनाए गए फ्लैट में रहती थी।
पुलिस कमिश्नर एस देव दत्त सिंह के अनुसार दोनों आरोपित बालकनी से फ्लैट में घुसे और चोरी व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उनका तीसरा साथी ऑटो रिक्शा चालक बाहर खड़ा था। घटना रविवार रात की है। महिला ने मंगलवार को इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी।
महिला ने आरोप लगाया कि मास्क पहने हुए दो चोर पहले उसके फ्लैट में घुसे और चोरी की। इस बीच उसकी नींद खुली तो बच्ची पर चाकू रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित पहले भी जेल जा चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।