Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha IAS Transfer: ओडिशा में 17 जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला, जानिए कहां किसको मिली पोस्टिंग

    By Radheshyam Verma Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Mon, 22 Jan 2024 07:44 PM (IST)

    Odisha DM Transfer ओडिशा में सोमवार को राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का फेरबदल किया गया। इस दौरान 17 जिले के जिलाधीशों का तबादला किया है। संबलपुर जिलाधीश अनन्या दास को बयन शिप विभाग का संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। उनके स्थान पर मयूरभंज के अतिरिक्त जिलाधीश अक्षय सुनील अग्रवाल को यहां का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

    Hero Image
    Odisha IAS Transfer: ओडिशा में 17 जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला, जानिए कहां किसको मिली पोस्टिंग

    संवाद सूत्र, संबलपुर। सोमवार की शाम राज्य सरकार ने आईएएस स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 जिले के जिलाधीशों का तबादला किया है। इस तबादले में संबलपुर जिला भी शामिल है। संबलपुर जिलाधीश अनन्या दास को बयन शिप विभाग का संयुक्त सचिव के रुप में नियुक्त किया गया है और उनके स्थान पर मयूरभंज के अतिरिक्त जिलाधीश अक्षय सुनील अग्रवाल को जिलाधीश नियुक्त किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी तरह संबलपुर स्थित उत्तरांचल राजस्व आयुक्त डॉ. सुरेशचंद्र दलाई का भी तबादला कर उनके स्थान पर श्रीकांत पृष्टि को नया राजस्व आयुक्त नियुक्त किया गया है।

    नए जिलाधीश अक्षय सुनील अग्रवाल महाराष्ट्र के छोटे से शहर सिरपुर के हैं। बचपन से ही भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने के इच्छुक अक्षय के प्रेरणा उनके पिता हैं। पुणे से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के बाद वह सिंगापुर में भी पढ़ाई की और वर्ष 2018 में सिविल सर्विसेज की परीक्षा दी और प्रथम कोशिश में 43 रैंक के साथ उत्तीर्ण हुए।

    जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग 

    1. आशीष ठाकरे : मयूरभंज जिलाधीश
    2. विनीत भारद्वाज : कटक जिलाधीश
    3. विशाल सिंह : केंदूझर जिलाधीश
    4. अब्दुल अख्तर : अनुगुल जिलाधीश
    5. चंचल राणा : खोर्द्धा जिलाधीश
    6. विजय दास : पुरी जिलाधीश
    7. अन्या दास : सोनपुर जिलाधीश
    8. आदित्य गोयल : बरगढ़ जिलाधीश
    9. स्वधा देवसिंह : नयागढ़ जिलाधीश
    10. जे. सोनल : बऊद जिलाधीश
    11. कीर्ति भासन : कोरापुट जिलाधीश
    12. पवार सचिन प्रकाश : मलकानगिरी जिलाधीश
    13. शुभंकर महापात्र : जाजपुर जिलाधीश
    14. मनोज सत्यवान महाजन : रायगढ़ा जिलाधीश
    15. गौरव शिवाजी ईश्वर : बलांगीर जिलाधीश
    16. सूर्यवंशी मयूर विकाश : केंद्रापाड़ा जिलाधीश

    ये भी पढ़ें: पुल की दीवार को तोड़ते हुए पलटा 10 पहिया ट्रक, ओडिशा के ब्रजराजनगर में हादसे के बाद फरार चालक; लोगों ने कर दी यह डिमांड

    ये भी पढ़ें: झारसुगुड़ा विधायक दीपाली ने दी अयोध्‍या में राम मंदिर की बधाई, भाई संग मंदिरों में जाकर किए दर्शन